फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   2.77 lakh houses have been inspected since January, dengue larvae found in 33 houses

Palwal News: जनवरी से अब तक 2.77 लाख घरों की जांच, 33 में मिला डेंगू का लार्वा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
2.77 lakh houses have been inspected since January, dengue larvae found in 33 houses
स्वास्थ्य विभाग ने 36 घरों को भेजा नोटिस, करीब 3 लाख कंटेनरों की जांच में 78 में मिले डेंगू का लार्वा
विज्ञापन

निशांत पटेल
पलवल। जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सघन अभियान चलाया है। 1 जनवरी 2025 से 14 मई 2025 तक 2,77,093 घरों की जांच की गई, जिनमें से 33 घरों में डेंगू का लार्वा मिला। साथ ही विभाग ने 36 घरों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा 2,99,971 कंटेनरों की जांच में 78 कंटेनर में डेंगू के लार्वा मिले हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि लक्षणों को नजरअंदाज न किया जाए और साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए, तो डेंगू जैसी बीमारी से बचाव संभव है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 2025 में अब तक जिले में डेंगू का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। 2023 में जिले में डेंगू के 115 मामले सामने आए थे, जबकि 2024 में यह संख्या घटकर 29 रह गई। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नवीन गर्ग के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की टीमें नियमित रूप से घर-घर जाकर लार्वा की जांच कर रही हैं। नगर परिषदों और ग्राम पंचायतों को हर 15 दिन में फॉगिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं।

बीके अस्पताल रेफर किए जाते हैं मरीज
डेंगू के लिए सीएचसी और जिला अस्पताल में 5-5 बेड का वार्ड तैयार किया गया है, लेकिन यहां प्लेटलेट्स की जांच की सुविधा नहीं है। जिला नागरिक अस्पताल में प्लेटलेट्स की जांच के लिए मशीन और सेपरेटर मशीन नहीं है। जिस कारण मरीजों को फरीदाबाद के बीके अस्पताल में रेफर किया जाता है। साथ ही प्लेटलेट्स की रिपोर्ट आने में 1 से 2 दिन तक का समय लगता है। डेंगू जैसी बीमारी में समय पर प्लेटलेट्स की जांच और इलाज बेहद जरूरी होता है।
विज्ञापन

----------------------



रैपिड टेस्टिंग 100 फीसदी सटीक नहीं
डॉ. गर्ग ने बताया कि निजी लैब की रैपिड टेस्टिंग 100 प्रतिशत सटीक नहीं होती, इसलिए आमजन को सरकारी अस्पताल में ही जांच कराने की सलाह दी जाती है। डॉ. गर्ग ने अपील की है कि लोग अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर, टंकियों और अन्य जलस्रोतों की नियमित सफाई करें। किसी भी प्रकार के बुखार को नजरअंदाज न करें और समय पर डॉक्टर से जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू के प्रमुख 7 लक्षण:

104 डिग्री तक तेज बुखार

आंखों और माथे में तेज सिरदर्द

मांसपेशियों व जोड़ों में तेज दर्द

भूख कम लगना, उल्टी और पेट दर्द

छाती और शरीर पर चकत्ते या धब्बे

अत्यधिक थकान और मुंह सूखना

नाक या मुंह से खून आना

जिले में डेंगू को रोकने के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। जागरूकता, साफ-सफाई और समय पर जांच से इसे पूरी तरह रोका जाएगा है। हालांकि प्लेटलेट्स की जांच की सुविधा अभी एक चुनौती बनी हुई है, लेकिन समय रहते समाधान की उम्मीद है। - डॉ. नवीन गर्ग, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed