फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   23 youths await the merit list.

Palwal News: 23 युवाओं को मेरिट लिस्ट का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
23 youths await the merit list.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। नूंह जिले के युवाओं को भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा का अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) की पहल के उत्साहजनक परिणाम सामने आए हैं। परियोजना के तहत ओलिव हेरिटेज फाउंडेशन, गुरुग्राम को प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छह माह के प्रशिक्षण के दो बैचों में कुल 215 युवाओं ने नामांकन कराया। इनमें पहले बैच के 49 और दूसरे बैच के 70 युवाओं ने प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण के बाद 49 अभ्यर्थी सेना भर्ती परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 27 ने लिखित और शारीरिक परीक्षा पास की, जबकि 23 अभ्यर्थियों ने चिकित्सीय परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर भर्ती प्रक्रिया के सभी चरण पूरे कर लिए हैं। अब इन्हें अंतिम मेरिट सूची का इंतजार है।

प्रशिक्षण में गणित, अंग्रेजी, विज्ञान और तर्कशक्ति के साथ दौड़, सहनशक्ति, बीम पुल-अप, लंबी कूद और बैलेंस बीम जैसी शारीरिक गतिविधियों का अभ्यास कराया गया। चिकित्सीय जांच को लेकर भी अभ्यर्थियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, पहले बैच के परिणाम से युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और दूसरे बैच में नामांकन में 28 प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed