फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   22 cattle recovered from the container, one caught

Palwal News: कंटेनर से 22 गोधन बरामद, एक दबोचे

Tue, 20 Feb 2024 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
22 cattle recovered from the container, one caught

विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक बंद बॉडी कंटेनर से 22 गोधन को बरामद करने में कामयाबी मिली है। पुलिस ने मौके से एक बंद बॉडी कंटेनर सहित एक गो तस्कर को भी गिरफ्तार किया है जबकि अन्य भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने इस मामले में गाड़ी मालिक सहित चार लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए की स्टाफ के कल्याण सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक बंद बॉडी कंटेनर से गोवंश को भर कर वध करने की नीयत से हरियाणा की सीमा से राजस्थान ले जाया जा रहा है । पुलिस ने नाकाबंदी कर बंद बॉडी कंटेनर को रोकने का प्रयास किया लेकिन कंटेनर के चालक ने पुलिस को देखकर कंटेनर को अांबेडकर चौक की तरफ भगा लिया। जिसे पुलिस के मुस्तैद जवानों ने सोलपुर गांव के पास दबोच लिया। पुलिस से घिरता देख अन्य सभी गो तस्कर भागने में कामयाब हो गए जबकि पुलिस ने मौके से एक गोवंश तस्कर नसीम पुत्र मुन्ना निवासी बालेसर थाना टपूकड़ा को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी गोधन को मेवात क्षेत्र स्थित गोशाला में छुड़वा दिया और इस मामले में गाड़ी मालिक सहित तीन अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। गोवंश तस्करों पर भी हो बुलडोजर की कार्रवाई तो लगेगा गो तस्करी पर अंकुश: मेवात क्षेत्र गौशाला के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, शिव मंदिर प्रधान अनिल कुमार गोयल, सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष डॉ वेद प्रकाश माहेश्वरी, बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ता सहित विभिन्न सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने गोवंश तस्करों पर बुलडोजर की कार्रवाई की मांग सरकार से की है ताकि गोवंश तस्करी पर रोक लग सके। उन्होंने कहा कि तस्करों के हौसले बुलंद हंै जो आए दिन गोवंश की हत्या कर तस्करी करने का काम कर रहे हैं । ऐसे लोगों पर बुलडोजर की कार्रवाई अनिवार्य है। तभी जाकर गोवंश पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed