फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   22 जुलाई को राहगीरी कार्यक्रम में पलवल आएंगे मुख्यमंत्री

22 जुलाई को राहगीरी कार्यक्रम में पलवल आएंगे मुख्यमंत्री

Tue, 17 Jul 2018 09:44 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
22 जुलाई को राहगीरी कार्यक्रम में पलवल आएंगे मुख्यमंत्री
22 जुलाई को राहगीरी कार्यक्रम में पलवल आएंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन

पलवल। लोगों की मौज मस्ती व उत्साह वर्धन के लिए 22 जुलाई को सुबह 7 बजे हुडा सेक्टर-2 चौक पर राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राहगीरी में इस बार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में अनेक शारीरिक क्रियाएं, खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

जिला उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा ने मंगलवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राहगीरी कार्यक्रम के साथ-साथ इस अवसर पर पौधागीरी का भी कार्यक्रम होगा। इसमें लोगों को पौधे वितरित किए जाएंगे, ताकि स्वच्छ पर्यावरण में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि इस राहगीरी कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें लोगों की विभिन्न प्रकार की शारीरिक जांच की जाएंगी। इसके अलावा दवाइयां नि:शुल्क वितरित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि राहगीरी कार्यक्रम मौज-मस्ती का कार्यक्रम है, जिसमें अनेक गतिविधियां होंगी। इसलिए संबंधित विभाग अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का तत्परता से निर्वहन करें। वहीं उपायुक्त ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि इस बार जिले स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य रूप से मनाया जाए। इसके लिए उन्होंने आश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का परंपरागत रूप से शानदार आयोजन किया जाना है। इस समारोह को पूरी तरह से देशभक्ति से ओत-प्रोत बनाने के लिए स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति आकर्षक होनी चाहिए। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी पीटी शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व है, इसलिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निवर्हन ईमानदारी व तत्परता के साथ पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed