{"_id":"5c912308bdec22145411fe77","slug":"201553015560-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रॉले में ट्रक टकराने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रॉले में ट्रक टकराने से चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रॉले में ट्रक टकराने से चालक की मौत
पलवल। सदर थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के समीप केएमपी मार्ग पर टोल प्लाजा के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रॉले में पीछे से ट्रक टकरा गया। इस कारण 25 वर्षीय ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक चालक के भाई की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
तावडू के खोरीकलां गांव निवासी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि उसका 25 वर्षीय भाई अकबर ट्रक चालक था। सोमवार की रात को अकबर ट्रक लेकर भिवाड़ी से केएमपी मार्ग होते हुए नोएडा के लिए जा रहा था। जैसे ही वह गांव महेशपुर के समीप टोल प्लाजा के समीप पहुंचा तो उसका ट्रक सामने खड़े ट्राले से टकरा गया। इस कारण अकबर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आरोपी ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी रामकरण ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए और देखा तो चालक अकबर बुरी तरह से ट्रक में फंसा हुआ था। मौके पर क्रेन बुलाकर अकबर के शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।