फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   जीवन शैली का पूरा सार छुपा है श्रीमद भागवत गीता में: सीमा त्रिखा

जीवन शैली का पूरा सार छुपा है श्रीमद भागवत गीता में: सीमा त्रिखा

Sun, 16 Dec 2018 11:11 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
जीवन शैली का पूरा सार छुपा है श्रीमद भागवत गीता में: सीमा त्रिखा
जीवन शैली का पूरा सार छुपा है श्रीमद् भागवत गीता में: सीमा त्रिखा
विज्ञापन

- सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रदर्शनी लगा किया गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा ने कहा है कि श्रीमद्भागवत गीता में जीवन शैली का पूरा सारांश व्याप्त है। गीता नि:स्वार्थ भाव से कर्म करने व निर्णय लेने की शिक्षा देती है। हरियाणा की धरती कुरुक्षेत्र पर भगवान श्रीकृष्ण ने पूरे विश्व को गीता का संदेश दिया था, जो युगों-युगों से मानवता को नई राह दिखाने का काम कर रही है। विधायक सीमा त्रिखा रविवार को स्थानीय महात्मा गांधी सामुदायिक केंद्र एवं पंचायत भवन में जिला स्तरीय गीता महोत्सव का शुभारंभ करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं।

त्रिखा ने कहा कि गीता कोई धर्म नहीं, बल्कि यह जीवन शास्त्र है। गीता में कर्म के संदेश को प्रमुखता दी गई है, जिसमें स्पष्ट है कि कर्म किसी भी जाति व धर्म से ऊपर है। देश व समाज को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने में गीता के ज्ञान का बहुत अधिक महत्व है। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने कहा कि गीता के अठारह अध्याय व सात सौ श्लोकों में पूरे जीवन का सार छिपा हुआ है। गीता हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। इसलिए हर व्यक्ति को गीता के महत्व को समझते हुए उसके ज्ञान का अनुसरण करना चाहिए। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी एसी कौशिक ने बहुत ही प्रेरणादायी संबोधन में बताया कि गीता ईश्वर की वाणी है। इस जिला स्तरीय गीता महोत्सव में संभार्य फाउंडेशन की ओर से महाभारत विषय पर आधारित लाइट एंड साउंड शो की प्रस्तुति दी गई। इस प्रस्तुति में कलाकारों ने संवाद व अभिनय के साथ पूरी महाभारत कथा का शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा हवन किया गया। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त सुरेंद्र सिंह सहित सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण सेवा मंच एवं जियो गीता पलवल, ब्रह्मकुमारीज, सूचना एवं तकनीकी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, जिला उद्योग केंद्र, महिला एवं बाल विकास, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, कौशल विकास, खेल एवं कार्यक्रम विभाग की प्रदर्शनियां भी प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में बंचारी की नगाड़ा पार्टी व बीन वादकों ने भी लोगों के स्वागत में कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला, हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष हरी प्रकाश गौतम, उपायुक्त डा. मनीराम शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त सुरेंद्र सिंह, होडल के एसडीएम गजेंद्र सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, महामंत्री पवन अग्रवाल, मुकेश सिंगला, अविनाश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed