{"_id":"5b48eb024f1c1b41748b46dd","slug":"201531505410-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री का स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों से सीधा संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री का स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों से सीधा संवाद
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीएम से किया स्वयं सहायता समूह की सदस्यों से सीधा संवाद
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शुक्रवार को दीन दयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अर्न्तगत गठित समूहों के सदस्यों से सीधा संवाद किया। जिसमें विभिन्न राज्य के समूह की सदस्यों ने अपनी कहानियां बताईं। इसके अलावा महिलाओं ने अपनी गरीबी में अपने परिवार की स्थिति को कैसे सुधार करें इस बात को भी साझा किया।
हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला पलवल कार्यालय के आह्वान पर 23 गांवों में लगभग 180 समूहों की 1762 सदस्यों ने कार्यक्रम विभिन्न सीएससी व आरसेटी केन्द्रों पर देखा और सुना। जिला का मुख्य कार्यक्रम लघु सचिवालय के वीडियो कांफ्रेंस हॉल में हुआ। इसमें 107 महिलाओं ने सीधा संवाद कार्यक्रम को देखा। इस मौके पर हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक नजमुस शाकिब ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि इस कार्यक्रम से प्रोत्साहित होकर आप भी अपने जीवन स्तर में समूहों के माध्यम से उन्नति करें, जिसमें मिशन आपकी हर प्रकार आर्थिक व सामाजिक सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। इस मोके पर डीएफएम हारून रशीद व पीआरपी अरशद अली भी मौजूद रहे।