फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   रोडवेज की हडताल के समर्थन में बिजली विभाग कूदा

रोडवेज की हडताल के समर्थन में बिजली विभाग कूदा

Mon, 22 Oct 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज की हडताल के समर्थन में बिजली विभाग कूदा
होडल में बिजली कर्मचारियों ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

होडल। हरियाणा रोडवेज की हड़ताल के समर्थन में ऑल इंडिया पावर कार्पोरेशन की सब यूनिट इकाई ने सोमवार को बिजली बोर्ड कार्यालय के बाहर बैठक का आयोजन किया। बैठक के बाद कर्मचारियों ने विभागीय एसडीओ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। बैठक के दौरान कर्मचारी नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रधान शेर सिंह ने की तथा संचालन सचिव प्रदीप सैन ने किया। बैठक में यूनिट के प्रधान उदयवीर, नरेंद्र सौरेत, वेदप्रकाश, हरीसिंह, लक्ष्मण सिंह आदि ने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर जनसेवा के विभागों को बंद करने पर तुली हुई है। सरकार अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ रही है, जिसके चलते एक-एक कर सभी कर्मचारी संगठन रोडवेज के समर्थन में उतर रहे हैं जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पडे़गा। बैठक को राजबीर, पवन, हुकम सिंह, कुंज बिहारी, महेंद्र, बिजेंद्र, ज्ञान सिंह आदि ने भी संबोधित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed