फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   दो लूट की घटनाओं से इलाके में दहशत, दो बाइक, मोबाइल और कैश लूटा

दो लूट की घटनाओं से इलाके में दहशत, दो बाइक, मोबाइल और कैश लूटा

Sun, 02 Dec 2018 10:47 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
दो लूट की घटनाओं से इलाके में दहशत, दो बाइक, मोबाइल और कैश लूटा
दो युवकों के साथ लूट, मामला दर्ज
विज्ञापन

-दोनों की मामलों में मोबाइल, नकदी और बाइक लूटी
अमर उजाला ब्यूरो।
हथीन । मिंडकौला पुलिस चौकी क्षेत्र में दो बाइक और नकदी लूटने की दो घटनाओं में हथीन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पहले मामले में गांव किरंज के निवासी युवक ने बताया कि वह 25 नवंबर को गुरुग्राम के निकट से पलवल-नूंह रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान चार युवकों ने उसे रोका और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद युवक पीड़ित से आठ हजार रुपये की नकदी, मोबाइल और बाइक को कागजों के साथ ले गए। पीड़ित मिंडकोला पुलिस चौकी पहुंचा लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की बजाय घटना का सत्यापन करने में छह दिन लगा दिए। जांच अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा दूसरे मामले में गांव ढेंकली थाना नूंह निवासी आसिफ को भी 30 नवंबर की रात्रि को बारह बजे के आस-पास लूटा गया। आसिफ के बयान के मुताबिक वह रोड से गुजर रहा था। तीन युवकों ने उसे रोका और उसके जेब में रखे 2700 रुपये, मोबाइल एवं बुलेट मोटरसाइकिल लूट ली। जांच अधिकारी सुभाषचन्द ने बताया कि इस मामले में राहुल, अजित और श्यामा निवासी हथीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आसिफ को हथियार के भय दिखाकर लूटा गया। इस बारे में हथीन के उप-अधीक्षक पुलिस सुरेश कुमार का कहना है कि उनके पास शिकायतें देरी से आयीं हैं। इस कारण मुकदमे भी देर से दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed