{"_id":"5bd88fa7bdec22697879bf2d","slug":"181540919207-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स और बाईक की भिडंत में बस में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स और बाईक की भिडंत में बस में लगी आग
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में बस में लगी आग, दो घायल
- बस चालक और परिचालक मौके से फरार
-राजस्थान के भरतपुर जा रही थी बस
होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग बाबरी मोड़ के निकट राजस्थान परिवहन निगम की बस की चपेट में बाइक आ गई। इसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बाइक राजस्थान रोडवेज की बस के आगे फंस गई और बस चालक बाइक को काफी दूर तक घसीटते ले गया। घसीटने के दौरान बाइक और बस में आग लग गई।
बस में आग लगते ही उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि बस में सवार किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। बस में आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। जिसके बाद बस की आग को बुझाया गया। इस घटना में गंभी रूप से घायल बाइक सवारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजस्थान रोडवेज की बस बालाजी से सवारियां भरकर डीग(भरतपुर) के लिए जा रही थी। बस जैसे ही बाबरी मोड़ के निकट पहुंची उसी दौरान बुलेट बाइक बस की चपेट में आ गई। बाइक पर सवार युवक डिवाइडर से जाकर टकरा गए। इसके बाद बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद भी बस चालक बाइक को घसीटता हुआ दूर तक ले गया। इसे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवारों की पहचान बिहार निवासी गणेश और गांव डाडका निवासी रफीक के रूप में हुई है। घटना के बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। खबर लिखे जाने तक उनका नाम पता ज्ञात नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बस में यात्रियों का सामान भी जलकर खाक हो गया। राजस्थान रोडवेज की बस में आग लगने के बाद सवारियां राजमार्ग पर एकत्रित हो गईं। वह अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वाहनों को रुकने का इशारा करते रहे लेकिन राजस्थान परिवहन की कोई बस नहीं पहुंची। वहीं उत्तर प्रदेश रोडवेज परिचालकों ने बस में जगह न होने की बात कहते हुए उन्हें बस में नहीं बिठाया। बाद में पुलिस ने विभिन्न बसों और निजी वाहनों में यात्रियों को बिठाकर आगे के लिए रवाना किया। बस में आग लगते ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारु किया।