फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   कूड़े का निस्तारण और चौपालों का होगा जीर्णोद्घार

कूड़े का निस्तारण और चौपालों का होगा जीर्णोद्घार

Sat, 09 Mar 2019 10:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
कूड़े का निस्तारण और चौपालों का होगा जीर्णोद्घार
कूड़े का निस्तारण और चौपालों का होगा जीर्णोद्घार
विज्ञापन

होड़ल। होडल की करीब 50 हजार की आबादी को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। शहर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट डंपिंग स्टेशन का निर्माण होगा। इसके अलावा नगर परिषद के कार्यालय भवन का निर्माण और समस्त चौपालों का जीर्णोद्घार किया जाएगा। राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शनिवार को करीब 30 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि यहां के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि शहर के बरसात के पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। 30 करोड़ के विकास कार्यों के तहत बरसाती पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा 4 करोड़ रुपये जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के लिए और 6 करोड़ रुपये भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा नगर परिषद के दो मंजिला कार्यालय भवन निर्माण पर पांच करोड़, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दो करोड़ की लागत से पांच एकड़ जमीन में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट डंपिंग स्टेशन जोन का निर्माण किया जाएगा। 10 करोड़ से चौपालों का जीर्णोद्घार, तीन करोड़ से आरएमसी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों के विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस दौरान नगर परिषद होडल के चेयरमैन राज गोपाल, जिला भाजपा व्यापार सैल अध्यक्ष प्रकाश चंद गोयल, राधेश्याम कालड़ा, जगदीश बाल्मिकी, होडल नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी विनोद मित्तल, ओमदत्त, नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता ओ.पी. कर्दम, कनिष्ठ अभियंता दीपक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed