{"_id":"5c55de72bdec224c0b48917b","slug":"171549131378-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तार किये गए आरोपियों से अब तक चोरी की पांच बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तार किये गए आरोपियों से अब तक चोरी की पांच बाइकें बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों से अब तक चोरी की पांच बाइक बरामद
- वाहन चोरी निरोधक दस्ते ने बृहस्पतिवार को किया था गिरफ्तार
हथीन। वाहन चोरी निरोधक दस्ते द्वारा पकड़े गए चोरों से रिमांड के दौरान अब तक चोरी की पांच बाइक बरामद हो गयी हैं। निरोधक दस्ते के प्रभारी इलियास खान ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों, गांव बूबलहेडी जिला नूंह निवासी बिलाल उर्फ बिल्ला एवं अजरु से एक बाइक नगीना क्षेत्र से बरामद की गयी। तीन अन्य बाइक दोनों आरोपियों की निशानदेही पर गांव बूराका के पास स्थित बंद पड़े ईंट भट्ठे और खंडहरनुमा मकान से बरामद हुई हैं। इससे पूर्व एक बाइक के साथ उक्त आरोपी बृहस्पतिवार को पकडे़ गए थे। इस तरह अब तक चोरी की पांच बाइक बरामद हुई हैं। प्रभारी ने बताया रिमांड के बाद आरोपियों को स्थानीय सिविल कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें चौदह दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।