फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी।

एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी।

Mon, 31 Dec 2018 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी।
रंजिश में व्यक्ति के साथ की मारपीट, मामला दर्ज
विज्ञापन

पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र अंतर्गत रंजिशन चार लोगों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी अजय के अनुसार गांव सुल्तानपुर निवासी मामराज ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी गांव निवासी कुछ लोगों से रंजिश चली आ रही है। इसी कारण गांव निवासी नेकी, भुपेंद्र, देवेंद्र व भूरा ने पीड़ित को गत 28 दिसंबर को गांव में घेर लिया और लाठी-डंडा व लोहे की रॉड से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो


दुकान संचालक से मारपीट, मामला दर्ज
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र अंतर्गत हेयर कटिंग सैलून संचालक के साथ मारपीट करने व दुकान में स्थित सामान को क्षतिग्रस्त करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद व तीन-चार अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी अजीत सिंह के अनुसार शमशाबाद कॉलोनी निवासी जगदीश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि किठवाड़ी रोड स्थित उसकी हेयर कटिंग सैलून है। प्रतिदिन की तरह पीड़ित 28 दिसंबर को अपनी दुकान पर मौजूद था। उसी समय गांव किठवाड़ी निवासी सुनील, टुंडा, नरेश व उनके तीन-चार अन्य साथी दुकान पर आए और आते ही पीड़ित पर लाठी-डंडा व रॉड से हमला कर दिया और दुकान में रखे सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed