फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   अध्यापक पर पिस्तौल तान दी जान से मारने की धमकी

अध्यापक पर पिस्तौल तान दी जान से मारने की धमकी

Wed, 14 Nov 2018 10:59 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
अध्यापक पर पिस्तौल तान दी जान से मारने की धमकी
अध्यापक पर पिस्तौल तान दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

पलवल। एक निजी कोचिंग इंस्टीट्यूट में कार्यरत अध्यापक पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने अध्यापक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गांव टीकरी ब्राह्मण निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह पलवल स्थित राम कोचिंग सेंटर में अध्यापक है। रोजाना की तरह वह गत 12 नवंबर को शिक्षण संस्थान में आया। जहां उसे गांव अलावलपुर निवासी नवीन ने गोली मारने की नियत से उसपर रिवाल्वर तान दी। इतना देख पास में रहने वाला सुरक्षाकर्मी कृष्ण वहां आ गया और नवीन से रिवाल्वर को छीन लिया। आरोपी नवीन ने कृष्ण से रिवाल्वर वापस छीन कर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन


अज्ञात के खिलाफ खाते से हजारों रुपये निकालने का मामला दर्ज
पलवल। शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति से खाते से हजारों रुपये अज्ञात आरोपी द्वारा निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी हरपाल के अनुसार गांव असावटा निवासी रामपाल ने पुलिस को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसका आगरा चौक स्थित एसबीआई में बचत खाता है। गत 30 अक्तूबर को उसके मोबाइल पर संदेश आया कि उसके खाते से ओल्ड जीटी रोड स्थित एटीएम से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। जबकि एटीएम पीड़ित के ही पास था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन बाद हुआ मारपीट का मामला दर्ज
पलवल। दिवाली पर पटाखे जलाने से मना करने पर दर्जनभर लोगों ने एक व्यक्ति पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया और उक्त आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। शहर थाना पुलिस ने अब पांच दिन बीत जाने के बाद पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद सहित 8-10 अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुनील कुमार के अनुसार पातली गेट निवासी भूषण सिंह खटाना ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत सात नवंबर को दिवाली में भाटिया कॉलोनी निवासी मोनू, महेंद्र व दुकडिया मोहल्ला निवासी सोनू व पातली गेट निवासी सौरभ उसके घर के सामने लोहे के पाइप से पटाखे जला रहे थे। पीड़ित ने उनसे पटाखे जलाने से मना किया। तो उसके लगभग एक घंटे बाद उक्त लोग अपने आठ-दस अन्य साथियों के साथ आए और पीड़ित पर हमला कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed