फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर किया हड़ताल का समर्थन।

कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर किया हड़ताल का समर्थन।

Tue, 30 Oct 2018 10:36 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर किया हड़ताल का समर्थन।
कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर किया हड़ताल का समर्थन
विज्ञापन

- विभिन्न विभागों से कर्मचारी जुलूस निकालकर धरना स्थल पर पहुंचे, पुलिस विभाग भी रहा चौकन्ना
पलवल। पिछले 15 दिनों से चल रही रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में मंगलवार को सभी विभागों के कर्मचारियों ने भी हड़ताल कर दी। कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों पर एकत्रित हुए और शहर के बीच से जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए धरना स्थल पर पहुंचे। वहां कर्मचारियों ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों पर प्रहार किया। वहीं प्रदर्शन के कारण शहर में कोई अनहोनी न हो इसके लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। रोडवेज विभाग की हड़ताल 16 अक्तूबर से चल रही है। मंगलवार को 15 वें दिन भी कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। शुक्रवार को सरकार की ओर से मांगे नहीं माने जाने के विरोध में हरियाणा कर्मचारी महासंघ व सर्व कर्मचारी संघ तथा अन्य संगठनों ने भी कर्मचारियों का साथ दिया। इस हड़ताल में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम, जन स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, आशा वर्कर, मिड-डे-मिल, आंगनबाड़ी, वन विभाग व सफाई कर्मियों के अलावा कई विभाग के कर्मी हड़ताल पर रहे। हथीन, पलवल व होडल में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के अधिकांश कर्मी हड़ताल पर रहे। धरने को कर्मचारी नेता जितेंद्र तेवतिया, उर्मिला रावत, धर्मचंद, गीता देवी, राकेश तंवर, सतपाल मेंढवाल, अशोक सिंगला, श्याम सिंह सौरोत, उदयबीर सिंह सरपंच, विजयपाल डागर, श्रीपाल भाटी, जिले सिंह भड़ाना, गंगा राम सौरोत समेत अन्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।
हरियाणा एनएचएम कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिला इकाई एनएचएम कर्मचारी संघ पलवल के द्वारा हरियाणा रोडवेज के समर्थन में सरकार का काले बिल्ले बांधकर तानाशाही रवैया एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए काले बिल्ले बांधकर रोष प्रकट किया। जिसमें जिला पलवल के सिविल सर्जन कार्यालय पलवल, जिला नागरिक अस्पताल पलवल और सभी सीएचसी व पीएचसी एवं सब सेंटरों पर काले बिल्ले बांधकर हरियाणा रोडवेज के समर्थन किया।
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद
कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल के चलते पुलिस प्रशासन भी चौकन्ना रहा। पलवल बस अड्डा परिसर व विभिन्न चौराहों पर पुलिस को तैनात किया गया। पुलिस अधिकारी थाना प्रभारियों से समय-समय पर जानकारी लेते रहे। सिविल ड्रेस में भी पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली आपूर्ति रही बाधित
बिजली विभाग के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार हड़ताल के कारण सुजवाड़ी, चांदहट, बडौली, मीसी, रहीमपुर, गुरवारी, मीरपुर, घुघेरा, अलालपुर, बहरौला फीडरों पर बिजली की आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा कई अन्य ग्रामीण फीडरों पर बिजली की सप्लाई में दिक्कतें आई। हथीन में कई फीडरों पर आपूर्ति बाधित होने के बाद आउटसोर्सिंग कर्मियों के सहारे आपूर्ति शुरू कराई गई। होडल में एसडीओ अतुल रंगा हथीन में अशोक शर्मा पूरे दिन आउटसोर्सिंग कर्मियों के साथ सब स्टेशन पर जमे रहे। बिजली विभाग का कार्यकारी कार्यालय सूना पड़ा रहा।


कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर किया रोडवेज कर्मियों का समर्थन
हथीन। रोडवेज कर्मचारियों के हड़ताल के समर्थन में हथीन में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया तथा सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में भागीदारी की। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक हथीन शहर स्थित बिजली निगमों के 104 कर्मचारियों में से 83 कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहे। जनस्वास्थ्य के कुल 72 कर्मचारियों में से 66 कर्मचारी, सिंचाई विभाग के कुल 25 में से 25 एवं आईटीआई के 23 में से 12 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने आईटीआई परिसर में सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान हरीश कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस मौके पर आईटीआई कर्मचारी यूनियन के इन्द्राज, बिजली बोर्ड यूनिट के प्रधान प्रेमचन्द, जीतराम आदि ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed