फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   164 crores owed to electricity consumers

बिजली उपभोक्ताओं पर 164 करोड़ रुपये बकाया

Tue, 16 Mar 2021 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
164 crores owed to electricity consumers
164 crores owed to electricity consumers
होडल (रोशन लाल शर्मा)। दक्षिण हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम पलवल सर्कल में बिजली बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं से सख्ती से निपटने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए विभाग ने योजना तैयार कर ली है। साथ ही उन उपभोक्ताओं की सूची भी तैयार कर ली गई है, जिन पर करीब 164 करोड़ रुपये बिजली का बिल बकाया है। विभाग अब डिफाल्टरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के साथ-साथ उनकी प्रापर्टी भी अटैच करेगा, ताकि बिल की राशि वसूल की जा सके।
विज्ञापन

बिजली विभाग के पलवल सर्कल के अंतर्गत जिला नूंह और पलवल आते हैं। इनमें नूंह, पलवल और होडल सहित अन्य डिविजनों में बिजली निगम के 3 लाख, 21 हजार उपभोक्ता हैं। निगम की ओर से उपभोक्ताओं को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में शेड्यूल अनुसार बेहतर बिजली आपूर्ति की जाती है। इस सर्कल में एक लाख, 55 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन पर बिजली का बिल बकाया है। विभाग के अनुसार नूंह के 71,200 के करीब उपभोक्ताओं पर 88 करोड़, पलवल के 46,700 उपभोक्ताओं पर 44 करोड़ और होडल के 37 हजार बिजली के उपभोक्ताओं पर 32 करोड़ रुपये की राशि बकाया है। वसूली के लिए 31 मार्च तक विशेष अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन

कई बार चलाया गया जागरूकता अभियान
उपभोक्ताओं से बिजली बिल की रिकवरी करने के लिए निगम द्वारा कई बार जागरूकता अभियान चलाया गया है। साथ ही सरचार्ज भी माफ करने का प्रावधान रखा गया था, लेकिन उसके बावजूद उपभोक्ताओं ने बिजली बिल नहीं भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसूली के लिए 50 से अधिक टीमें गठित
विभाग पहले उन डिफाल्टरों की सूची तैयार कर रहा है। जिनका बिजली कनेक्शन भी कटा है और उन पर लाखों रुपये बकाया है। इसके बाद उनकी संपत्ति जब्त करने के लिए लैंड रिवेन्यू एक्ट के तहत नोटिस दिए जाएंगे। साथ ही जिन उपभोक्ताओं का कनेक्शन चालू है, उनके कनेक्शन काटे जाएंगे। बकाया बिल की वसूली के लिए पलवल सर्कल में लगभग 50 से अधिक टीमें गठित कर दी गई है। - केसी अग्रवाल, मुख्य अभियंता दिल्ली जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed