{"_id":"5c4b59e3bdec2211ac1ae4f3","slug":"161548442083-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती से दुष्कर्म और किशोरी से छेड़छाड़ के मामले दर्ज
- दोनों मामलों में आरोपियों की नहीं हुई है गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। महिला थाना पुलिस ने युवती से दुष्कर्म और किशोरी से छेड़छाड़ के मामले दर्ज किए हैं। शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ले में 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने तथा विरोध करने पर जातिसूचक शब्द प्रयोग करने पर महिला थाना पुलिस ने एक नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, वहीं होडल थाना पुलिस ने 15 वर्षीय किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया है। अभी तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पहली घटना में महिला थाना प्रभारी कमला के अनुसार शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी युवती ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि 22 जनवरी की दोपहर वह अपने घर पर अकेली थी और उसका छोटा भाई बाहर गली में खेल रहा था। पीड़िता अपने भाई को बुलाने के लिए घर के बाहर निकली उसी दौरान मोहल्ला निवासी युवक उसके घर में घुस गया। जब वह घर के अंदर गई तो युवक ने उसे पकड़ लिया और कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता से जातिसूचक शब्द कहे तथा मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
दूसरी घटना में होडल थाना में कार्यरत एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि 18 जनवरी की रात करीब 10 बजे गांव निवासी एक युवक ने घर में घुसकर उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ की तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।