फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   संगीन वारदातों को अंजाम देने की फिराक में बैठे 11 बदमाश गिरफ्तार

संगीन वारदातों को अंजाम देने की फिराक में बैठे 11 बदमाश गिरफ्तार

Fri, 07 Dec 2018 10:35 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
संगीन वारदातों को अंजाम देने की फिराक में बैठे 11 बदमाश गिरफ्तार
वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे 11 बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

-पुलिस की सीआईए टीम ने दो अलग स्थानों से गिरफ्तार किया बदमाशों को
-अवैध हथियार, लोहे की राड व लाठियां बरामद
पलवल। पुलिस की अपराध जांच शाखा ने चांदहट थाना क्षेत्र की अलग-अलग जगहों से 11 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अपराधी अवैध हथियारों से लैस होकर वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने शुक्रवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर गहन पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।

अपराध जांच शाखा प्रभारी सुरेश भड़ाना ने बताया कि छह दिसंबर की शाम को उन्होंने मुखबिर ने सूचना दी कि अलीगढ़ रोड पर एक होटल के पास छह युवक हथियारों के साथ वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद एएसआई शहीद ने टीम बनाई इसमें एसआई सतीश, हैड कांस्टेबल राकेश, सिपाही सोनू व विरेंद्र व चालक गोविंद को शामिल किया गया। टीम ने रात करीब 9 बजे दबिश दी और पांच युवकों को पकड़ लिया जबकि एक युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम गांव मिल्क गन्नीकी निवासी ललित, साहिल, सुंदर, गांव असावटा निवासी भारत, राम नगर निवासी मनीश बताया और भागने वाले अपने साथी का नाम गांव मुनीरका निवासी रब्बा बताया। वहीं पुलिस ने युवकों से कट्टा, एक कारतूस, दो डंडा और दो लोहे की सरिया को बरामद किया है। इसके अलावा दूसरी सूचना पर एएसआई योगेश की टीम ने गांव चांदहट के समीप स्थित पेट्रोल पंप से करीब रात 11 बजे दबिश दी और छह युवकों को हथियार समेत पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम होडल के गांव बेढ़ा पट्टी निवासी कृष्ण, सागर व धीरज, जवाहर नगर कैंप निवासी गौरव, हरी नगर निवासी मोहित उर्फ मोनू व गांव गोढ़ोता निवासी पकंज बताया। पुलिस ने आरोपियों से एक पिस्टल, कारतूस, दो खाली खोल, एक कार, एक कुल्हाड़ी, एक सरिया व तीन डंडा को बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी कृष्ण व पंकज पहले भी संगीन वारदातों में शामिल रहे हैं, पंकज हत्या के मामले में फिलहाल जमानत पर था। पुलिस ने सभी आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर गहन पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस टीम में एएसआई खेमचंद, सिपाही रिंकू, ईएसआई अभय, सिपाही नरेंद्र व कृष्ण व चालक हसन मोहम्मद को शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed