{"_id":"5c532f51bdec224bc54a9c7d","slug":"151548955473-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालतू मवेशियों व पालतू जानवरों का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालतू मवेशियों व पालतू जानवरों का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवेशियों की रिकॉर्ड ऑनलाइन होगा
-प्रत्येक गांव में किस उम्र और किस नस्ल के हैं, सबकी होगी गणना
अमर उजाला ब्यूरो
होडल । अब जिले में पहली बार मवेशियों का रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जाएगा। जिले के प्रत्येक गांव में किस उम्र के कितने मवेशी हैं और किस नस्ल के हैं, इन सब की गणना की जाएंगी। पशुपालन में यह कार्य पहली बार ऐसा हो रहा है कि मवेशियों की गिनती ऑनलाइन तरीके से टैब के द्वारा की जाएगी। इस गणना में मवेशी की नस्ल, उम्र, उसका आकार सहित कई अन्य गुणों के शामिल किया जाएगा। विभाग द्वारा गणना करने वाले कर्मचारी मवेशियों की फोटो लेकर भी ऑनलाइन अपलोड करेंगे। इसके अलावा पशुपालक का नाम और आधार कार्ड भी इससे जोड़ा जाएगा। जिले में बुधवार को शुरू हुए गणना कार्य में सभी पालतू जानवरों का पूरा रिकॉर्ड विभाग के पास होगा। पशुपालन विभाग की उप निदेशक डॉ. नीलम आर्य ने बताया कि इस गणना से मवेशियों की वास्तविक संख्या की जानकारी एक क्लिक के साथ उपलब्ध हो जाएंगी ताकि विभाग की कोई भी योजना संख्या के आधार पर शुरू की जाए। किसानों व पशुपालकों को उनका लाभ मिल सके। इससे पहले 2012 में मवेशियों की गणना हुई थी।
टैब पर रिकॉर्ड हो मवेशी गणना
मवेशियों की गणना के लिए सरकार ने अधिकारी, सुपरवाइजर और डाटा ऑपरेटर पहले से ही नियुक्त किया है। जिन्हें ट्रेनिंग दी जा चुकी है। पशु सहायकों और चिकित्सकों की टीमें गांवों में घर-घर जाकर हर पशु का ज्ञान नामक ऐप पर पूरा डेटा ऑनलाइन तैयार करेगी। टीमें घरों के बाहर पशुपालन विभाग की तरफ से नंबर भी लिखेगी। इस काम में गांव के सरपंच व मेंबर आदि का भी सहयोग लिया जाएगा।
मवेशियों के हर प्रकार का रिकॉर्ड होगा दर्ज
मवेशियों की नस्ल, उम्र, उसके माता-पिता, उसे कब और कौन से वैक्सीन लगाई गई, कितनी बार बच्चों को जन्म दिया, दूध की मात्रा आदि को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा पशुपालक का नाम और आधार कार्ड शामिल किया जाएगा। विभाग की उप निदेशक डॉ. नीलम आर्य ने किसानों व पशुपालकों से अपील की कि वह गणना करने वाले अधिकारी को मवेशी के बारे में हर प्रकार जानकारी उपलब्ध करवाए । जिले में लगभग 80 के करीब कर्मचारी लगाए गए है।