{"_id":"5c2f9b6cbdec222be454725a","slug":"151546623852-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएमपी पर सड़क दुर्घटना में छात्र सहित दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएमपी पर सड़क दुर्घटना में छात्र सहित दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केएमपी पर सड़क दुर्घटना में छात्र सहित दो घायल
पलवल। केएमपी रोड स्थित टोल के पास बाइक सवार दो भाइयों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पलवल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां एक युवक की हालत को गंभीर देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार के अनुसार गांव आराम सराय थाना भोगाव जिला मनपुरी (यूपी) निवासी पुनीत ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह भिवाड़ी स्थित जेकुआर कंपनी में काम करता है और उसका भाई सुमित मथुरा स्थित शिवम इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा का कोर्स करता है और उसका शुक्रवार को कॉलेज में केमिस्ट्री का प्रैक्टिकल था। बस छूट जाने की वजह से वह अपने भाई सुमित को बाइक से भिवाड़ी से मथुरा छोड़ने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे पलवल केएमपी टोल के समीप पहुंचे तो उन्हें पीछे से तेज रफ्तार में आई एक स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। ब्यूरो
एटीएम से निकाले 40 हजार रुपये, मामला दर्ज
पलवल। धोखाधड़ी कर एक व्यक्ति के बैंक खाते से एटीएम द्वारा हजारों रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी अभिषेक के अनुसार पलवल के गांव सिहोल निवासी देवेंद्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसका को-ऑपरेटिव बैंक में बचत खाता है। 31 दिसंबर को पीड़ित के फोन पर मेसेज आया कि उसके खाते से एटीएम द्वारा 40 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन हो चुकी है जबकि पीड़ित का एटीएम उसी के पास है और उसने पिन कोड भी किसी को नहीं बता रखा है।