फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   देशोरी कथा में करेंगे लाखों लोग भोजन

देशोरी कथा में करेंगे लाखों लोग भोजन

Mon, 22 Oct 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
देशोरी कथा में करेंगे लाखों लोग भोजन
देशोरी कथा में सीएम सहित नेताओं का रहेगा जमावड़ा
विज्ञापन

-हरियाणा व दिल्ली के सीएम, नेताओं और 36 बिरादरियों को किया गया है आमंत्रित
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। गांव मंडकौला में 25 अक्तूबर को होने वाली देशोरी कथा में जहां लाखों लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे, वहीं नेताओं का भी जमावड़ा होगा। कथा आयोजन को लेकर टेंट लगाने और खाना बनाने का काम शुरू हो चुका है। कथा के आयोजक और डागर पाल के प्रधान धर्मबीर सिंह डागर, सुखराम डागर स्यारौली, देवी सिंह सरपंच मंडकौला और मोहन सिंह ने बताया कि कथा में प्रसाद ग्रहण करने के लिए पाल, खाप और गोत्र के अनुसार 36 बिरादरियों को निमंत्रण दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक हरियाणा के सीएम मनोहर लाल, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भरतपुर के महाराजा विश्वेंद्र सिंह, केन्द्र सरकार में राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर समेत गुड़गांव, फरीदाबाद और रेवाड़ी रेंज के सभी अधिकारियों को निमंत्रण दिए गए हैं। प्रधान धर्मबीर डागर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान यातायात बाधित न हो इसके लिए करीब 50 एकड़ जमीन में चार स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक कंट्रोल के लिए तीन किलोमीटर के दायरे में वॉलिंटर की तैनाती की जाएगी। चार एकड़ जमीन में महिलाओं के लिए अलग से खाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed