फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   15-day orientation begins at Government Polytechnic.

Palwal News: राजकीय पॉलिटेक्निक में 15 दिवसीय ओरिएंटेशन शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
15-day orientation begins at Government Polytechnic.
नवप्रवेशित छात्रों को दी तकनीकी शिक्षा, रोजगार के अवसरों की जानकारी
विज्ञापन



हथीन। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, मंडकोला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 15 दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कॉलेज के सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, तकनीकी शिक्षा, रोजगार के अवसरों और विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्य डॉ. प्रताप सिंह चेची ने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और प्रशिक्षण के महत्व से अवगत कराते हुए बेहतर भविष्य के लिए मेहनत और अनुशासन का संदेश दिया। वहीं उप-प्राचार्य एवं ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर सुमन मुंजाल ने इंटर्नशिप, औद्योगिक भ्रमण, व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम और कैंपस प्लेसमेंट की जानकारी साझा की। विभागाध्यक्षों ने भी अपने-अपने विभागों, प्रयोगशालाओं और पाठ्यक्रम का परिचय कराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया गया। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने छायादार व फलदार पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कॉलेज प्रशासन के अनुसार ओरिएंटेशन कार्यक्रम 20 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, पुस्तकालय, खेल, एनएसएस, एंटी रैगिंग, उद्यमिता और अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed