फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

Sun, 30 Dec 2018 07:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
बस की चपेट में आई बाइक, युवक घायल
विज्ञापन

पलवल। राजमार्ग पर कुशलीपुर मोड़ के पास बाइक सवार एक युवक को एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बस चालक बस सहित मौके से फरार हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए पलवल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पलवल के गांव धौलागढ़ निवासी सुनील ने पुलिस में शिकायत में दर्ज कराई है कि उसका भाई मुकेश 28 दिसंबर की रात को करीब नौ बजे बाइक से दुकान का काम खत्म करके घर जा रहा था। जैसे ही वह कुशलीपुर मोड़ के निकट पहुंचा तो उसे एक तेजरफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए पलवल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने घायल युवक के भाई की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वर्कशॉप से एक लाख नकदी समेत सामान चोरी
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र में देर रात एक वर्कशॉप में शटर तोड़कर एक लाख की नकदी और अन्य सामान चोर पार कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गांव रेहराना निवासी उत्तम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने गांव में ही जय मां अंबे के नाम से एक वर्कशॉप खोली हुई है। रोजाना की तरह वह गत 28 दिसंबर की रात को करीब आठ बजे अपनी वर्कशॉप को बंद करके घर आ गए। अगले दिन सुबह जब वह वर्कशॉप पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वर्कशॉप का शटर टूटा हुआ है और जब उन्होंने वर्कशॉप के अंदर जाकर देखा तो वर्कशॉप के गल्ले से करीब ढाई लाख रुपये की नकदी व एक एलईडी , डीवीआर , एटीएम कार्ड , चैक और कुछ जरूरी कागजात गायब थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दहेज के लिए महिला को घर से निकाला, मामला दर्ज
पलवली। शादी में दहेज की मांग पूरी नही होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर घर से निकालने का मामला प्रकाश में आया है। कैंप थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति सहित चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी अजीत कुमार के अनुसार गांव हसनपुर के स्वामी मोहल्ला निवासी अनुप्रिया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी तीन साल पहले पलवल की कृष्णा कॉलोनी निवासी गौरव वर्मा के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने हैसियत अनुसार दान-दहेज भी दिया था। लेकिन उसके सुसराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नही है और अधिक दहेज लाने के लिए आए दिन उसको प्रताड़ित करते रहते है। दहेज लाने में असमर्थता जताने पर उसके पति गौरव ,ससुर संजय , सास नीता व नन्द दिव्या ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर उसे घर से निकाल दिया और दहेज लाने पर वापस घर आने को कहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे कारवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed