फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   कर्मचारियों ने रखी आठ घंटे की भूख हड़ताल

कर्मचारियों ने रखी आठ घंटे की भूख हड़ताल

Mon, 19 Nov 2018 10:43 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों ने रखी आठ घंटे की भूख हड़ताल
कर्मचारियों ने रखी आठ घंटे की भूख हड़ताल
विज्ञापन

पलवल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स यूनियन की जिला इकाई के तत्वावधान में पेयजल आपूर्ति एवं सीवर संचालन के कार्यों को नगर निगम और पंचायतों को हस्तांतरित करने के विरोध में अधीक्षक अभियंता कार्यालय के गेट पर आठ घंटे की भूख हड़ताल रखी। इसके बाद अधीक्षक अभियंता को प्रमुख अभियंता के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। अध्यक्षता जिला प्रधान वीर सिंह ने की तथा संचालन सचिव विजेंद्र सिंह चौहान ने किया। प्रांतीय प्रधान वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने राज्य सरकार पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का आंशिक रूप से निजीकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में विभाग का निजीकरण नहीं होने दिया जाएगा, चाहे कर्मचारियों को इसके लिए कितनी ही बड़ी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने 26 नवंबर तक निगमों को प्रदेश की जल और मल की योजनाओं को नगर निगमों स्थानीय निकायों को सौंपने के प्रस्ताव पर रोक नहीं लगाई तो कर्मचारी 27 नवंबर को प्रमुख अभियंता के कार्यालय का पंचकूला में घेराव करेंगे। कर्मचारियों को राज्य उपप्रधान दरियाव सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रमेश चंद, योगेश शर्मा, महेंद्र सिंह, सुरेश शर्मा, सतवीर सिंह, सतपाल सिंह, राजपाल, रमेश चंद, धर्म सिंह, बालकिशन शर्मा, डालचंद शर्मा, प्रताप सिंह, हरकेश, राजेश शर्मा, मोहम्मद अब्बास, शमशेर, सम्याखान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed