फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Patwaris' strike, ongoing for 10 days, has ended.

Palwal News: 10 दिन से चल रही पटवारियों की हड़ताल समाप्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Patwaris' strike, ongoing for 10 days, has ended.
पलवल। राजस्व विभाग के नए पोर्टल में रिकॉर्ड संबंधी अनियमितताओं और तकनीकी दिक्कतों के विरोध में 21 अगस्त से चल रही पटवारियों की हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के निर्णय के बाद मंगलवार से पटवारी अपने काम पर वापस लौटेंगे।
विज्ञापन


एसोसिएशन के जिला प्रधान अमर सिंह भाट ने बताया कि नए पोर्टल पर जमाबंदी और इंतकाल से जुड़े कार्यों में आ रही तकनीकी परेशानियों के कारण कर्मचारी हड़ताल पर थे। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों को पत्र भेजकर समस्याओं के समाधान की मांग की गई थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हड़ताल समाप्त होने के बाद अब पटवारी अपने-अपने कार्यालयों में पहुंचकर नियमित कामकाज शुरू करेंगे। इससे जमाबंदी, इंतकाल और अन्य राजस्व संबंधी कार्यों के लिए लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed