फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Traffic chaos outside the civil hospital; ambulances struggle to pass, patients distressed.

Palwal News: नागरिक अस्पताल के बाहर जाम का झाम, एंबुलेंस की राह मुश्किल, मरीज परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Traffic chaos outside the civil hospital; ambulances struggle to pass, patients distressed.
मुख्य द्वार पर ई-रिक्शा और रेहड़ी-पटरी से संकरा हुआ रास्ता
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। सोहना रोड स्थित नागरिक अस्पताल के मुख्य द्वार के बाहर ई-रिक्शा और रेहड़ी-पटरी वालों के खड़े रहने से रास्ता संकरा हो जाता है। इसके कारण अस्पताल में आने-जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता है। गेट के बाहर वाहनों की आवाजाही अधिक होने के कारण कई बार रास्ते पर अव्यवस्था बनी रहती है।

मुख्य द्वार के सामने रास्ता संकरा होने से एंबुलेंस को अस्पताल में प्रवेश करने और बाहर निकलने में परेशानी होती है। इमरजेंसी में गंभीर मरीजों को लेकर आने वाली एंबुलेंस के जाम में फंसने से मरीजों को समय पर उपचार मिलने में देरी का खतरा बना रहता है। लोगों का कहना है कि मुख्य गेट के सामने रास्ता खाली रहना चाहिए, ताकि मरीजों और एंबुलेंस को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन


सड़क किनारे खड़े वाहन भी बढ़ा रहे परेशानी
जिला नागरिक अस्पताल के सामने वाली सड़क पर कई दवाइयों की दुकानें हैं। दवा लेने आने वाले लोग अक्सर अपने वाहन सड़क किनारे खड़े कर देते हैं। इससे पहले से संकरी सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है और इमरजेंसी में मरीज लेकर आने वाली एंबुलेंस भी कई बार जाम में फंसने की स्थिति में पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोहना जाने वाले वाहनों से भी बढ़ रहा अस्पताल के बाहर जाम
सोहना रोड स्थित जिला नागरिक अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने वाले रास्ते से सोहना की ओर जाने वाले लोगों और वाहनों की भी काफी आवाजाही रहती है। इस मार्ग से कारों के साथ बसें और अन्य वाहन भी बड़ी संख्या में गुजरते हैं। अस्पताल के गेट के बाहर ई-रिक्शा, रेहड़ी-पटरी और सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण रास्ता संकरा हो जाता है। ऐसे में सोहना जाने वाले वाहनों का दबाव बढ़ने पर इस मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों और विशेषकर इमरजेंसी में पहुंचने वाली एंबुलेंस को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पुलिस बूथ के बावजूद चौराहे पर लगता है जाम
सोहना रोड स्थित नागरिक अस्पताल के पास चौराहे पर पुलिस बूथ भी बना हुआ है। यहां पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद कई बार यातायात का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बन जाती है। पुलिस बूथ का उद्देश्य चौराहे पर यातायात को सुचारु रूप से संचालित करना है, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल के आसपास जाम की समस्या बनी हुई है।

अस्पताल प्रशासन ने मुख्य गेट को बड़ा इसलिए बनवाया था, ताकि आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस को अस्पताल में प्रवेश और बाहर निकलने में आसानी हो लेकिन सड़क पर जाम के कारण कई बार एंबुलेंस ट्रैफिक में फंस जाती है। सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से संबंधित स्तर पर कई बार शिकायत की जा चुकी है।

- डॉ. सतेंद्र वशिष्ठ, सीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल


जिला नागरिक अस्पताल के बाहर जाम की समस्या न हो, इसके लिए समय-समय पर सड़क पर खड़े वाहनों के चालान भी किए जाते हैं। नागरिकों से अपील की कि वे अपनी जिम्मेदारी समझें और सड़क पर इस तरह वाहन खड़े न करें, जिससे अन्य लोगों और एंबुलेंस के आवागमन में परेशानी हो।
- रविकांत, ट्रैफिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed