फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Public welfare fairs to be held until September 30.

Palwal News: 30 सितंबर तक लगेंगे लोक कल्याण मेले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Public welfare fairs to be held until September 30.
पलवल। भारत सरकार की पीएम-स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए 1 से 30 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान नगर परिषद पलवल सहित जिले के सभी संबंधित क्षेत्रों और सेंसस टाउन बघौला, ब्लॉक पृथला में विशेष कैंप और लोक कल्याण मेलों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा ने बताया कि पीएम-स्वनिधि योजना के तहत पात्र पथ विक्रेताओं को चरणबद्ध तरीके से कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कराने और विक्रेताओं व उनके परिवारों की सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइलिंग का कार्य भी किया जाएगा। इसका उद्देश्य पात्र परिवारों को उनकी योग्यता के अनुसार विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। स्वनिधि से समृद्धि कार्यक्रम के तहत पथ विक्रेताओं और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इनमें आयुष्मान भारत सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए भी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। लोक कल्याण मेलों में विभिन्न विभागों, बैंकों, वित्तीय संस्थानों, डिजिटल पेमेंट एग्रीगेटर, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) सहित संबंधित एजेंसियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed