{"_id":"6a95c8f9d5c6c6b1570fa60a","slug":"employees-observed-betrayal-day-after-the-agreement-was-not-implemented-palwal-news-c-24-1-pal1009-127599-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: समझौता लागू न होने पर कर्मचारियों ने मनाया विश्वासघात दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: समझौता लागू न होने पर कर्मचारियों ने मनाया विश्वासघात दिवस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। नगर पालिका एवं अग्निशमन कर्मचारियों की जारी हड़ताल के समर्थन में सोमवार को सीटू से संबंधित विभिन्न यूनियनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गुर्जर धर्मशाला में एकत्र होकर विश्वासघात दिवस मनाया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांगें पूरी करने की मांग उठाई।
सीटू नेता उर्मिला रावत की अध्यक्षता में आयोजित सभा का संचालन रमेशचंद ने किया। ग्रामीण सफाई कर्मचारी, आशा वर्कर्स, मिड-डे मील वर्कर्स, आंगनवाड़ी, किसान सभा और रिटायर्ड कर्मचारी संघ समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
सभा के बाद कार्यकर्ता जुलूस निकालते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार पलवल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान नरेश राजपूत, सचिव अर्जुन, मिड-डे मील वर्कर यूनियन की जिला प्रधान सोनबती, सचिव ऊषा, किसान सभा के जिला प्रधान रूपराम तेवतिया, दरियाब सिंह और रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला सचिव हरिचंद वर्मा समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
यूनियन नेताओं ने कहा कि सरकार ने 13 मई 2026 को कर्मचारियों के साथ समझौता किया था, लेकिन तय समय सीमा बीतने के बावजूद इसे लागू नहीं किया गया। समझौते में करीब 13,093 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने, 6,800 रिक्त पद भरने, रोजगार सुरक्षा, न्यूनतम वेतन, ईएसआई और पीएफ जैसी सुविधाएं देने की मांगों पर सहमति बनी थी।
नेताओं ने आरोप लगाया कि मांगें पूरी करने के बजाय आंदोलनरत कर्मचारियों, विशेषकर महिलाओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सरकार से समझौता तत्काल लागू करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक विभिन्न मजदूर संगठन कर्मचारियों के आंदोलन के साथ खड़े रहेंगे।