फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   हे मां पार्वती मेरी पति की लंबी उम्र देना की कामना कर रखा करवा चौथ का व्रत

हे मां पार्वती मेरी पति की लंबी उम्र देना की कामना कर रखा करवा चौथ का व्रत

Sat, 27 Oct 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
हे मां पार्वती मेरी पति की लंबी उम्र देना की कामना कर रखा करवा चौथ का व्रत
चांद का दीदार कर... सजनी ने खोला व्रत
विज्ञापन


पलवल। सोलह श्रृंगार कर सुहागिनों ने मां पार्वती का पूजन कर पति की लंबी की उम्र की कामना की। सज कर सुहागिनों ने सामूहिक रूप से चौथ की कहानी सुनी, इसके बाद एक दूसरे साथ करवे बदले और मां पार्वती से सदा सुहागिन रहने का आशीर्वाद मांगा। शनिवार को सुबह सवेरे सरगी (अल्पाहार) लेकर पूजा पाठ के साथ निर्जल व्रत शुरू किया तथा शाम को कथा सुनीं। इसके बाद चंद्रमा का दीदार कर अर्घ्य दे व्रत को खोला। अंत में परिवार के बुजुर्गों के आशीर्वाद भी लिया।
कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सौभाग्यवती महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखती हैं। माना जाता है कि इस व्रत के समान सौभाग्य प्रदान करने वाला व्रत अन्य दूसरा नहीं है। माता पार्वती ने कठिन तप से भगवान शिव को प्राप्त किया और अखंड सौभाग्य प्राप्त किया था। इसलिए इस व्रत में भगवान शिव तथा माता पार्वती की पूजा की जाती है। अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस दिन विवाहिताएं, शिव-पार्वती के साथ कार्तिकेय के साथ भगवान गणेश की भी पूजा करती हैं और निर्जल व्रत रखती हैं। यह प्रथा सदियों से चली आ रही है। किदवंतियों के अनुसार एक बार देवताओं और दानवों में युद्ध हुआ और देवताओं की हार होने लगी। देवता, भगवान ब्रह्मा की शरण में गए तो उन्होंने सुझाव दिया कि सभी देवताओं की पत्नियों को अपने पतियों के लिए व्रत रखना चाहिए और उनकी विजय के लिए प्रार्थना करें। पौराणिक कथाओं के अनुसार महाभारत में पांडवों की विजय के लिए द्रौपदी ने भी इस व्रत को रखा था।
विज्ञापन

इन्होंने रखा रखा व्रत
मैंने पहली बार करवा चौथ का उपवास रखा। सुहागिन को समाज में उच्च स्थान दिया जाता है। शादी के बाद ही महिलाओं का सर्वस्व पति ही होते हैं। इस उपवास को करने के लिए महिलाएं उत्सुक रहती हैं। मैंने पूरी विधि विधान से मां पार्वती का पूजन कर ईश्वर से पति की लंबी का कामना की। इसके बाद अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मधु देवी, सुहागिन

मैंने आज करवा चौथ का व्रत रख भगवान शिव व मां पार्वती से एक ही कामना की है कि पति की लंबी उम्र हो तथा उसका परिवार में सुख व शांति बनी रहे। सुबह से व्रत रखने के बाद पूजन किया। अपने परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया।
-ज्योति, गांव दुर्गापुर

यह करवा चौथ का व्रत मेरा पहली बार है। मुझे व्रत रखने के बाद थोड़ी थकावट हुई, परंतु अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखे इस व्रत में मुझे भगवान ने ताकत दी और मैने अपना व्रत पूरा कर भगवान से अपने पति की लंबी उम्र की दुआ मांगी।

-रिया, नवविवाहिता

मेरा यह करवा चौथ का व्रत पहला है। मैंने सच्चे मन से व्रत रख भगवान शिव व मां पार्वती से अपने पति की लंबी उम्र की कामना की है। दोपहर को कथा सुनने के बाद शाम को चांद निकलने पर चांद का दीदार किया। इसके बाद अर्घ्य दिया। बाद में पति को चेहरा देखने के बाद व्रत खोला।
-निधि शर्मा, नवविवाहता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed