{"_id":"5b5331a94f1c1b6e118b4e20","slug":"131532178857-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बास 12 के प्रत्याशी जसवंत का पलवल में हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिग बास 12 के प्रत्याशी जसवंत का पलवल में हुआ सम्मान
Updated Sat, 21 Jul 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिग बॉस 12 के प्रत्याशी जसवंत का पलवल में हुआ सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। समस्त बहुजन समाज के तत्वाधान में शनिवार को राजीव नगर में बिग बॉस सत्र-12 के प्रत्याशी जशवंत सिंह जाटव के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच मनोहर लाल ने की। संचालन सामाजिक कार्यकर्ता विनीत कुमार ने किया। इस अवसर पर बहुजन समाज के युवाओं ने जसवंत सिंह जाटव को पलवल पहुंचने पर ओपन जीप में बैठा कर ढोल नगाड़ों, डीजे व सैकड़ों मोटर साइकिल से स्वागत कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया। समारोह में समाज के सम्मानित बुजुर्ग प्रकाश सिंह, पूर्व सरपंच मनोहर लाल, पार्षद जगराम, पूर्व शिक्षा अधिकारी सुगड़ सिंह, रामजी लाल जशवंत सिंह को पगड़ी बांध कर सम्मानित किया व आशीर्वाद दिया। मिशनरी गायक मा. मवासी राम ने मिशनरी गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मनी कुमार ने भी बिग बॉस प्रत्याशी जशवंत सिंह को सहयोग करने की अपील की। जसवंत सिंह ने भी युवाओं से ज्यादा से ज्यादा को सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम संयोजक लखन सिंह ने भी जशवंत सिंह को ज्यादा से ज्यादा वोट व स्पोर्ट करने का आश्वासन दिलाया। इस अवसर पर गोपी रावत, घनश्याम रोहिला, सीता राम, लक्षमण सिंह, अमित कुमार, धीरज कुमार,शेर सिंह, विजय पाल बौद्ध, मा. मुकेश कुमार, ऊदल सिंह, जीतराम, जोगिन्दर, मुकेश, चन्दर, जितेंद्र, भविष्य मौजूद थे।