{"_id":"5b49fbcd4f1c1b3b5a8b49f5","slug":"131531575245-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौ तस्करों ने हथियार के बल पर बाईक लूटी, 6 गौवंश बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौ तस्करों ने हथियार के बल पर बाईक लूटी, 6 गौवंश बरामद
Updated Sat, 14 Jul 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियार दिखाकर गो तस्करों ने बाइक लूटी, 6 गोवंश बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। गो तस्करी करने वाले गिरोह ने अपने आप को घिरा देखकर हथियार दिखाक र एक बाइक लूट ली। यह गो तस्कर एक पिकअप में सवार थे। पुलिस को संदेह होने पर पिकअप की तलाशी तो उसमें बुरी तरह लदे 6 गौवंश मिले। पुलिस ने गो वंश को मुक्त कराया। हथीन थाना पुलिस ने लूट एवं गौवंश हत्याबंदी अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसएचओ हथीन कुलदीप ने बताया कि इस संदर्भ में हथीन के वार्ड नंबर तीन निवासी गोरक्षा दल के समाजसेवी भारतभूषण और वार्ड नंबर 7 निवासी अनिल कौशिक ने मुकदमा दर्ज कराया है। उक्त दोनों शनिवार की सुबह बाइक से मिंडकोला से हथीन आ रहे थे। दोनों जब घर्रोट के पैट्रोल पंप से आगे निकले तो पीछे से एक पिकअप बहुत तेज रफ्तार से निकली और एक नील गाय उसके आगे आ गई। पिकअप ड्राईवर ने उसे टक्कर मारी। पिकअप नील गाय से टकराने के बाद भी नहीं रुकी तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने पिकअप का पीछा किया। घर्रोट गांव में आने पर पिकअप को लेकर स्वामी का रोड पर पिकअप खराब हो गई। इसके बाद पिकअप में सवार दो युवक उतरकर आए जिनके हाथ में कट्टा था। तभी स्वामीका की तरफ से आ रहे एक सवार युवक को हथियार दिखाकर बाइक लूट ली। बाइक गांव घर्रोट के नयन सिंह की है। वहीं सारे मामले की जानकारी गोरक्षा दल के सदस्यों ने पुलिस को दी। पुलिस ने 6 गौवंश बरामद किए। जिनके मुंह और शरीर पर पेटी बांधकर रखे हुए थे। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर एचजीएस एक्ट एवं सशस्त्र अधिनियम एवं लूट की धाराओं में दर्ज कर ली है। एसएचओ हथीन कुलदीप का कहना है कि पिकअप के रजिस्ट्रेशन से पता चला है कि पिकअप हुसैनपुर निवासी हाकम के नाम रजिस्टर्ड है। उसकी तलाश की जा रही है।