फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   आत्महत्या के लिए किया मजबूर, मामला दर्ज

आत्महत्या के लिए किया मजबूर, मामला दर्ज

Tue, 30 Oct 2018 10:36 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या के लिए किया मजबूर, मामला दर्ज
आत्महत्या के लिए किया मजबूर, मामला दर्ज
विज्ञापन

पलवल। आपसी लेनदेन को लेकर 5-6 युवकों द्वारा एक युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने मामले में सुसाइड नोट में दिए गए नामों के आधार पर तीन नामजद सहित दो तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। हालांकि मृतक ने कैसे आत्महत्या की है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

सदर थाना प्रभारी रमेश ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव अहरवां के समीप खेतों में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक सतबीर के पास से एक सुसाइड नोट भी प्राप्त हुआ। नोट में लिखा है कि वह जीवन बीमा की एक निजी कंपनी में काम करता है और उसका गांव जलालपुर निवासी कबीर व हेमराज , मेघराज व दो तीन अन्य के साथ पैसों का लेनदेन था। जिसको लेकर उसने मजबूरन आत्महत्या की है। पुलिस ने मृतक के भाई मोहन सिंह की शिकायत पर तीन नामजद सहित दो तीन अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed