फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   अमर उजाला इंपेक्ट: सीएम फ्लाइंग् व गुप्तचर विभाग ने पकड़ी 10 प्राइवेट बसें

अमर उजाला इंपेक्ट: सीएम फ्लाइंग् व गुप्तचर विभाग ने पकड़ी 10 प्राइवेट बसें

Wed, 18 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला इंपेक्ट: सीएम फ्लाइंग् व गुप्तचर विभाग ने पकड़ी 10 प्राइवेट बसें
अवैध बसों पर चला कार्रवाई का डंडा
विज्ञापन

-न परमिट मिला न अन्य कागज, दो लाख रुपये जुर्माना ठोका
-सीएम फ्लाइंग व गुप्तचर विभाग की कार्रवाई, अन्य राज्यों की दस बसें जब्त कीं
-अमर उजाला इंपेक्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। जिले में उत्तर प्रदेश, राजस्थान व हरियाणा नंबर की अवैध रूप से दौड़ रही निजी बसों के खिलाफ मंगलवार को सीएम फ्लाइंग व गुुप्तचर विभाग की टीम ने जगह-जगह नाके लगाकर कार्रवाई की। इस दौरान 10 बसों को जब्त किया गया और करीब दो लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। अमर उजाला में तीन जुलाई के अंक में सड़कों पर दौड़ रही यूपी व राजस्थान की बसें शीर्षक से खबर प्रकाशित कर इस मुद्दे को उठाया था। इससे हरकत में आए प्रशासन ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
मुख्यमंत्री की तरफ से जिले में अवैध बसों के खिलाप कार्रवाई शुरू किए जाने के आदेश मिलते ही मंगलवार को सीएम फ्लाइंग व गुप्तचर विभाग के पुलिस अधीक्षक राज कुमार चौधरी टीम पलवल पहुंची और बसों की जांच शुरू की। इस दौरान 10 बसों को जब्त किया गया और जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग व गुप्तचर विभाग की टीम ने पलवल पहुंचते ही दो टीमें बना ली। एक टीम पलवल-अलीगढ़ रोड पर तथा दूसरी टीम राजमार्ग पर पलवल से आगरा की तरफ जाने वाले मार्ग पर मुंडकटी पुलिस चौकी पर तैनात की गई। दोनों टीमों ने पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर दो बसों को तथा पलवल से कोसी, मथुरा व आगरा जाने वाली सात बसों को मुंडकटी पुलिस चौकी पर रुकवाकर जांच की। इन बसों के चालकों के पास न तो कोई परमिट मिला और न ही कोई अन्य कागजात। इसके बाद इन्हें जब्त कर लिया गया और सवारियों को अन्य साधनों से गंतव्य तक पहुंचाया। अवैध बसों के खिलाफ कार्रवाई की सूचना मिलते ही जिले के अन्य इलाकों में दौड़ रही ऐसी बसें सड़कों से गायब हो गई। जिले की सड़कों पर दौड़ रही हैं 61 अवैध बसें
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में इस समय उत्तर प्रदेश, राजस्थान व हरियाणा नंबर की विभिन्न रूटों पर करीब 61 अवैध बसें दौड़ रही है। इन बसों को हरियाणा परिवहन निगम से कोई मंजूरी नहीं है, लेकिन राजनीतिक संरक्षण के चलते ये धड़ल्ले से सवारियां ढोकर हरियाणा परिवहन को चपत लगा रही है। पुलिस व आरटीए भी इन बसों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ये बसें पलवल से बल्लभगढ़ फरीदाबाद, कोसी, मथुरा, आगरा, जेवर व अलीगढ़ तक सवारियां ढोती हैं। इन बसों के कारण आए दिन राजमार्ग पर जाम लगा रहता है। बस चालक जहां मन करता है, वहीं बसों को रोककर खड़े हो जाते हैं। इन बसों में सवारियां भरते यातायात पुलिस कर्मी व परिवहन निगम के अधिकारी तमाशबीन बने देखते रहते हैं। रेलवे रोड मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र तेवतिया ने उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व सीएम विंडो पर भी इस मामले की शिकायत की थी।

---------------
जिले में दौड़ रही अन्य राज्यों की बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जब्त बसों के करीब दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह की अन्य बसों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
राजकुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed