फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   10th class student not tolerate defeat in sports committed suicide after losing 400 meter race

जिंदगी भी हार गया जयदेव: पराजय बर्दाश्त नहीं कर पाया 10वीं का छात्र, 400 मीटर की रेस हारा तो लगा ली फांसी

Mon, 12 May 2025 07:24 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: विकास कुमार Updated Mon, 12 May 2025 07:24 PM IST
सार

जांच अधिकारी विनोद कुमार के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। यह घटना न केवल एक किशोर की दुखद आत्महत्या है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि आज की प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया में बच्चों पर किस हद तक मानसिक दबाव बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
10th class student not tolerate defeat in sports committed suicide after losing 400 meter race
400 मीटर की रेस हारा छात्र तो दे दी जान - फोटो : Meta AI

विस्तार

हरियाणा के पलवल जिले से एक दुखद घटना सामने आई है जहां 10वीं कक्षा के एक छात्र ने दोस्तों के साथ दौड़ में हारने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 16 वर्षीय जयदेव ने दौड़ में पीछे रह जाने के कारण मानसिक रूप से आहत होकर घर में फंदा लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन

 

400 मीटर की दौड़ में रह गया था पीछे
घटना कैंप थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर की है। पुलिस के अनुसार, जयदेव शनिवार शाम दोस्तों के साथ दौड़ने गया था। जब वह 400 मीटर की दौड़ में अपने दोस्तों से पीछे रह गया तो यह बात उसे गहरा आघात पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर जाते ही लगा लिया फंदा
घर लौटने के बाद उसने अपने कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। परिजनों को जब यह घटना पता चली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। शव को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। 

विज्ञापन

प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया में बच्चों पर बढ़ रहा मानसिक दबाव
जांच अधिकारी विनोद कुमार के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। यह घटना न केवल एक किशोर की दुखद आत्महत्या है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि आज की प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया में बच्चों पर किस हद तक मानसिक दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में अभिभावकों, शिक्षकों और समाज को मिलकर बच्चों के भावनात्मक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed