फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   दसवीं का पेपर आसान, फिर भी नकल फेंकने वाले नहीं माने

दसवीं का पेपर आसान, फिर भी नकल फेंकने वाले नहीं माने

Fri, 08 Mar 2019 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
दसवीं का पेपर आसान, फिर भी नकल फेंकने वाले नहीं माने
दसवीं का पेपर आसान, फिर भी नकल फेंकने वाले नहीं माने
विज्ञापन

पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा दसवीं का शुक्रवार को अंग्रेजी का पेपर बेहद आसान रहा। पेपर देखते ही छात्रों के चेहरे खल उठे। पेपर आसान होने के बाद भी परीक्षा केंद्रों पर नकल फेंकने वाले बाज नहीं आए। परीक्षा केंद्रों के बाहर नकल फेंकने वालों का तांता लगा रहा। प्रशासन व शिक्षा विभाग के उड़नदस्तों के निरीक्षण के बावजूद न तो नकल फेंकने वाले रुके और न ही परीक्षा केंद्रों पर पेपर देने वाले बच्चे नकल करने से रुके।
परीक्षा केंद्रों के बाहर जिलाधीश द्वारा धारा 144 लगाई हुई है, लेकिन केंद्रों के बाहर खड़ी भीड़ को देखकर कोई नहीं अंदाजा नहीं लगा सकता था कि यहां बोर्ड परीक्षा हो रही है। परीक्षा केंद्रों के बाहर खड़े लोगों को हटाने में पुलिस पूरी तरह से नाकामयाब रही। जिला शिक्षा अधिकारी सुमन नैन ने भी उपायुक्त व पुलिस कप्तान को इस बारे में लिखा है तथा सख्ती करने की मांग की है। परीक्षा 12.30 बजे से शुरू हुई। इसी तरह हथीन के स्कूलों में जमकर नकल चली। यादव सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सैंट जॉन स्कूल व शांति निकेतन स्कूल के बाहर भी नकल की पर्चियां फेंकने वाले निर्धारित समय में जुटे रहे। खण्ड शिक्षा अधिकारी यशपाल गर्ग अपनी टीम के साथ परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण में लगे रहे।
विज्ञापन


बीएससी पास युवक दसवीं की परीक्षा देता पकड़ा गया
हथीन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल स्थित एक परीक्षा केंद्र पर बीएससी पास युवक दसवीं की परीक्षा देते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। यह युवक दसवीं के छात्र की जगह परीक्षा दे रहा था। जैसे ही उक्त बीएससी युवा परीक्षा देने के लिए बैठा मुख्य केंद्र अधीक्षक रमेश चंद छावड़ी को उस पर संदेह हो गया। केंद्र अधीक्षक महावीर सिंह ने उसकी चेकिंग की तो मामला खुल गया। उसे तुरंत ही पकड़कर पुलिस स्टाफ के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे अपनी पीसीआर वैन में बैठा लिया। वह वहां से भी भागने का प्रयासकरने लगा। परन्तु पुलिस ने काबू कर लिया। केंद्र अधीक्षक महावीर सिंह एवं मुख्य केंद्र अधीक्षक रमेशचंद छावड़ी ने इस संदर्भ में हथीन थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी जयराम ने बताया कि इस मामले में सिकरावा निवासी अनीश के खिलाफ मुकदमा कर लिया है। इस मामले में जिस परीक्षार्थी के स्थान पर उक्त युवक परीक्षा दे रहा था उसे भी पुलिस ने पकड़ लिया है। वह नाबालिग है। वह टेगौर पब्लिक स्कूल हथीन का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed