{"_id":"5bce03b0bdec226947534b4c","slug":"101540228016-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति,सदभावना एवं राष्ट्रीय एकता साईकिल यात्रा का हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति,सदभावना एवं राष्ट्रीय एकता साईकिल यात्रा का हुआ स्वागत
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
शांति, सद्भावना एवं राष्ट्रीय एकता साइकिल यात्रा का हुआ स्वागत
पलवल। शांति, सद्भावना एवं राष्ट्रीय एकता के उद्देश्य को लेकर जाट रेजीमेंट द्वारा निकाली गई साइकिल यात्रा का सोमवार को पलवल पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। साइकिल यात्रा का नेतृत्व कर रहे जाट रेजीमेंट के मेजर रूपेश कुमार ने बताया कि रेजीमेंट केंद्र द्वारा बरेली से लेकर नई दिल्ली तक यह साइकिल रैली निकाली जा रही है। जिसमें रेजीमेंट केंद्र के 10 सदस्य शामिल हैं।
मेजर ने बताया कि 642 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली सौहार्द, सद्भाव एवं साहस की भावना का संदेश देते हुए चार राज्यों से गुजरेगी। यह यात्रा हर साल 27 अक्तूबर को मनाए जाने वाले पैदल सेना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया कि 71 वर्ष पूर्व भारतीय सेना ने कश्मीर घाटी को घुसपैठियों की लूटमार तथा विध्वंस से बचने के लिए पहली बार श्रीनगर के हवाई अड्डे पर उतरी थी। पैदल सेना द्वारा की गई इस महान वीरता पूर्ण कार्यवाही की स्मृति में 27 अक्तूबर को पैदल सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय जनसमूह स्कूली बच्चों एवं भूतपूर्व सैनिकों तक पहुंचना तथा शांति, सद्भावना एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है। यह अभियान बदायूं ,कासगंज, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, पलवल शहरों से गुजरते हुए इंडिया गेट नई दिल्ली में समाप्त होगा। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को भारतीय सेना में सम्मलित होने के लिए प्रेरित किया गया। साइकिल यात्रा में सूबेदार मोहनराम , हवलदार अजीत , रामनिवास , नायक सुभाष , सुनील ,प्रदीप , सिपाई राहुल , नवीन , अंकुर , अशोक , गंगाराम , विकास, विजेंद्र सुनील आदि ने भाग लिया।