{"_id":"618b8a0f8f141a36b96d8c4d","slug":"padma-shri-virendra-pehelwan-sitting-on-dharna-outside-haryana-bhawan-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाहिए समान अधिकार: दिल्ली में हरियाणा भवन के बाहर धरने पर बैठे पद्मश्री वीरेंद्र पहलवान, मंगलवार को ही राष्ट्रपति से मिला है सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाहिए समान अधिकार: दिल्ली में हरियाणा भवन के बाहर धरने पर बैठे पद्मश्री वीरेंद्र पहलवान, मंगलवार को ही राष्ट्रपति से मिला है सम्मान
Wed, 10 Nov 2021 02:30 PM IST
प्रमोद कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: प्रमोद कुमार
Updated Wed, 10 Nov 2021 02:30 PM IST
सार
पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्ड जीत चुके पहलवान वीरेंद्र सिंह दिल्ली में हरियाणा भवन के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि मूक-बधिर खिलाड़ियों को भी पैरा के समान अधिकार दिए जाएं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में उनसे भेदभाव हो रहा है, जबकि केंद्र सरकार अधिकार दे रही है। मांगें पूरी होने के बाद ही वे यहां से उठेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा भवन के बाहर धरने पर बैठे पहलवान वीरेंद्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में हरियाणा भवन के बाहर पद्मश्री वीरेंद्र पहलवान ने धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार उनसे भेदभाव कर रही है। मूक बधिर खिलाड़ियों को भी दूसरों की तरह सुविधाएं मिलनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने अपने तमाम मेडल और पुरस्कार भी दिखाए। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का नाम लेते हुए कहा कि आपके आवास दिल्ली के हरियाणा भवन के फुटपाथ पर बैठा हूं और यहां से तब तक नहीं हटूंगा, जब तक आप हम मूक बधिर खिलाड़ियों को पैरा खिलाड़ियों के समान अधिकार नहीं देंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-जींद: गला दबाकर की गई थी ऐचरा कलां में व्यक्ति की हत्या, भाई-पत्नी और साले के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
केंद्र सरकार हमें देती है समान अधिकार
जब केंद्र सरकार हमें समान अधिकार देती है तो आप क्यों नहीं? हरियाणा के वीरेंद्र सिंह गूंगा पहलवान के नाम से ख्याति प्राप्त हैं। उन्हें बीते मंगलवार को ही राष्ट्रपति ने पद्मश्री से सम्मानित किया है। वे पैरा खिलाड़ियों के समान सुविधाओं और सम्मान की मांग को लेकर हरियाणा भवन के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। इससे पहले उन्हें अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन