{"_id":"6b095c38b88cc2eaff0cbb76","slug":"woman-and-a-buffalo-calf-died-after-coming-into-contact-with-an-electrified-kikar-tree-in-rewari-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: कीकर के पेड़ में करंट आने से महिला और कटड़ी की मौत, तड़पता देख बचाने दौड़ी थी मालकिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: कीकर के पेड़ में करंट आने से महिला और कटड़ी की मौत, तड़पता देख बचाने दौड़ी थी मालकिन
Fri, 27 Nov 2026 04:02 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Fri, 27 Nov 2026 04:02 PM IST
सार
रेवाड़ी में अपने पालतू पशु को बचाने की कोशिश में एक महिला की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। खेत में कीकर के पेड़ के नीचे एक कटड़ी बांधी थी, जो करंट प्रवाहित होने से वजह से तड़पने लगी तो प्रियंका उसे बचाने के लिए दौड़ीं और करंट की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव इब्राहिमपुर में खेत में खड़े कीकर के पेड़ में करंट आने से प्रियंका और उसकी कटड़ी की मौत हो गई। कटड़ी पेड़ के नीचे बंधी हुई थी। अचानक पेड़ में करंट प्रवाहित होने से कटड़ी उसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कटड़ी को तड़पता देखकर उसकी मालकिन उसे बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। परिजन महिला को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक ही घटना में महिला और पशु की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
गांव इब्राहिमपुर निवासी राजेश कुमार अपने परिवार के साथ खेतों में रहता है। परिवार ने खेत में खड़े कीकर के पेड़ के नीचे अपनी कटड़ी को बांध रखा था। अचानक पेड़ में करंट आ गया। इसकी चपेट में आने से कटड़ी तड़पने लगी और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। कटड़ी की हालत देखकर राजेश कुमार की पत्नी उसे बचाने के लिए तुरंत पेड़ के पास पहुंची, लेकिन उसे भी करंट का जोरदार झटका लगा। महिला को करंट लगते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में उसे रेवाड़ी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और आसपास के लोगों में मातम छा गया। घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
