फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   one died in road accident, other injured

नियती ने किया मजाक, बुझ गया घ्ार का इकलौता चिराग

Tue, 15 Oct 2013 09:33 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो।
फतेहाबाद/ब्यूरो। Updated Tue, 15 Oct 2013 09:33 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident, other injured
हरियाणा में टोहाना के साथ लगते मनूक के पास मंगलवार सुबह एक हादसे में अलीकां गांव के पूर्व सरपंच के इकलौते पुत्र विनीत की मौत हो गई और उसका दोस्त अमित सोनी घायल हो गया। इस हादसे की सूचना मिलते ही फतेहाबाद स्थित उनके परिवार में मातम फैल गया है।
विज्ञापन


गांव अलीकां के पूर्व सरपंच स्व. सुभाष मेहता का परिवार फतेहाबाद में रहता है। उनका बेटा विनीत (24) अपने दोस्त अमित सोनी के साथ सोमवार रात को पटियाला एक विवाह में गया हुआ था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह वह कार में सवार होकर वापिस फतेहाबाद लौट रहा था। इस दौरान टोहाना के समीप पंजाब सीमा में मूनक से 8 किलोमीटर पहले सन्नी को अचानक झपकी आई और कार सामने आ रही रोडवेज की बस से टकरा गई। इससे कार बुरी तरह से पिचक गई और ड्राइविंग सीट पर बैठे विनीत की गर्दन स्टेरिंग में फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग वहां आए और कार में से विनीत व अमित को बाहर निकाला। मौके पर ही विनीत की मौत हो चुकी थी, जबकि अमित को मूनक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। फतेहाबाद में जैसे ही हादसे की सूचना पहुंची तो उनके परिवार में मातम पसर गया। विनीत अभी अविवाहित था।


पिता की भी हादसे में हुई थी मौत
विनीत के पिता स्व. सुभाष मेहता गांव अलीकां के सरपंच थे। एक अप्रैल 1997 को जीप में सवार होकर वह फतेहाबाद आ रहे थे तो रास्ते में जीप की पेड़ से टक्कर होने से सुभाष मेहता की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed