{"_id":"8a8da4d9bfdc57c2201d845ea7dd85f4","slug":"obscene-pics-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉयलेट में गंदी हरकत करती तस्वीर उतार फेसबुक पर डाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉयलेट में गंदी हरकत करती तस्वीर उतार फेसबुक पर डाली
गुड़गांव (ब्यूरो)
Updated Sat, 31 Aug 2013 03:57 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के गुड़गांव के सेक्टर-46 के एक नामचीन प्राइवेट स्कूल के छात्र पर स्कूल के ही दो छात्रों के अश्लील हरकत करने के फोटो खींच कर फेसबुक पर अपलोड करने का आरोप है। उसके पिता की शिकायत पर पुलिस की साइबर सेल ने गूगल से इस बारे में जरूरी जानकारियां मांगी हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के एक व्यक्ति ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की है कि उनका बेटा सेक्टर-46 के एक स्कूल में पढ़ता है। वहां किसी छात्र ने उसकी एक अन्य छात्र के साथ टॉयलेट में गंदी हरकत करती तस्वीर उतार कर फेसबुक पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन
इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है। इस क्रम में गूगल से ब्योरा मांगा है। साइबर सेल यह जानना चाहती है कि फिल्म कितने बजे अपलोड की गई और यह किसके खाते पर डाली गई है?
विज्ञापन
दूसरी ओर, पुलिस आयुक्त ने स्कूल प्रबंधन को पत्र लिखकर स्कूल प्रबंधन को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं।