फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   NHRC Issued Notice To Haryana Government and DGP

NHRC ने हरियाणा सरकार और डीजीपी को जारी किया नोटिस, दुष्कर्म पीड़िता ने थाने में की थी आत्महत्या

Thu, 05 Sep 2019 04:36 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला/भाषा, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला/भाषा, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Sep 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
NHRC Issued Notice To Haryana Government and DGP
फाइल फोटो

हरियाणा के यमुनानगर के एक थाने में एक बलात्कार पीड़िता द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने की खबरों को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बुधवार को प्रदेश की सरकार और राज्य के पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किया। दुष्कर्म पीड़िता द्वारा सुसाइड करने के मामले की गूंज चंडीगढ़ और दिल्ली तक पहुंच गई है। विपक्ष ने भी पूरे मामले में निशाना साधा है। जननायक जनता पार्टी ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं।

विज्ञापन


वहीं एनएचआरसी नोटिस जारी करते हुए कहा है कि पुलिस कर्मियों की स्पष्ट असंवेदनशीलता और लापरवाही भरा रवैया एक गंभीर चिंता का विषय है। यहां जारी एक बयान में कहा गया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस घटना के बारे में मीडिया में आई खबरों के आधार पर स्वत: संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हरियाणा के यमुनानगर के जठलाना थाना में एक महिला ने अपने बलात्कार के मामले में पुलिस पर निष्क्रियता बरतने का आरोप लगाते हुये आत्महत्या कर ली थी। आयोग ने हरियाणा के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को नोटिस जारी कर छह सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने बढ़ते अपराधों और खराब होती कानून-व्यवस्था पर चिंता जाहिर करते हुए राज्य सरकार की कड़ी आलोचना की है। दुष्यंत की तरफ से जारी बयान में इसको लेकर प्रदेश के गृहमंत्री एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जिम्मेदार ठहराया गया और उनसे बिगड़ी कानून-व्यवस्था पर जवाब मांगा है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश के हालात देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि मानो जैसे भाजपा सरकार प्रदेश को बदमाशों के हवाले करके सिर्फ वोट मांगने में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि एक बेटी को बचाने के लिए कहां गए महिला थाने और कहां गया ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed