फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   New initiative : Menstruation chart will be placed in every home of Haryana 

हर घर की दीवार पर लगेगा माहवारी का चार्ट, सेल्फी विद डाटर फाउंडेशन की नई पहल

Thu, 14 Jan 2021 01:08 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 14 Jan 2021 01:08 PM IST
विज्ञापन
New initiative : Menstruation chart will be placed in every home of Haryana 
मासिक धर्म से जुड़ी समस्याएं। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

किशोरियों और महिलाओं को माहवारी के दौरान होने वाली समस्याओं और उस दौरान विशेष देखभाल की जरूरत को लेकर हरियाणा की सेल्फी विद डाटर फाउंडेशन ने अहम कदम उठाया है। फाउंडेशन प्रदेश में हर घर की दीवार पर माहवारी का चार्ट लगाएगी।

विज्ञापन


सेल्फी विद डाटर फाउंडेशन के संस्थापक सुनील जागलान ने बताया कि माहवारी का समय पर नहीं आना महिलाओं में कई प्रकार की बीमारियां लेकर आता है। इसके चार्ट में घर की सभी महिला सदस्यों के नाम के साथ हर महीने की माहवारी की तारीख लिखी जाएगी। इससे घर के पुरुष सदस्य भी जागरूक हो सकेंगे। बुधवार को प्रदेश भर के 150 परिवारों से इस अभियान की शुरुआत की गई। 
विज्ञापन



इस अभियान को बुधवार को मैरी कैनर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि के तौर पर समर्पित किया गया। मैरी कैनर ने पहली बार महिलाओं के लिए माहवारी के दौरान सैनिटरी नैपकिन बेल्ट की खोज की थी। माहवारी के समय काफी महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन भी नहीं मिल पाते। गांव की महिलाएं हों या फिर शहर की, सैनिटरी नैपकिन मंगवाने में झिझक महसूस करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्फी विद डॉटर सिग्नेचर अभियान की ब्रांड एंबेसडर अनवी अग्रवाल ने कहा कि फाउंडेशन का यह अभियान नई सामाजिक क्रांति लेकर आएगा। जैसे फाउंडेशन से जुड़ी लड़कियों के नाम की नेमप्लेट का अभियान देश भर में पसंद किया गया है, वैसे ही यह अभियान भी पूरे देश में इस विषय पर सार्थक संवाद शुरू करेगा ।


हर घर के लिए जरूरी है शुरुआत
मेवात के फिरोज़पुर झिरका की लॉ विद्यार्थी निशात रून का कहना है कि यह शुरुआत हर घर के लिए जरूरी है। हमें सचमुच इन दिनों में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। मेवात जैसे हमारे क्षेत्र में जहां सैनिटरी पैड का नाममात्र प्रयोग होता है, वहां सेल्फी विद डाटर फाउंडेशन के माहवारी चार्ट से जरूर बदलाव आएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed