फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Narwana Former MLA Ramniwas Surjakheda gets clean chit in rape case

Haryana: पूर्व MLA रामनिवास सुरजाखेड़ा पर दुष्कर्म का आरोप; मामले में आया नया मोड़, SIT की रिपोर्ट

Fri, 06 Sep 2024 07:36 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 06 Sep 2024 07:36 PM IST
सार

हरियाणा के नरवाना से पूर्व विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई थी। एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद अब मामले में नया मोड़ आ गया है। 

विज्ञापन
Narwana Former MLA Ramniwas Surjakheda gets clean chit in rape case
पूर्व विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा - फोटो : संवाद

विस्तार

नरवाना से पूर्व विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा पर जिस महिला ने दुष्कर्म के आरोप लगाए थे, वह पुलिस जांच में सही नहीं पाए गए। इसलिए पुलिस ने अब एफआईआर रद्द कर दी है। उनकी पत्नी व अन्य लोगों को भी पुलिस ने क्लीनचिट दे दी है। रामनिवास सुरजाखेड़ा ने कहा कि राजनीतिक साजिशें नाकाम हुई और सच्चाई की जीत हुई। 

विज्ञापन


नरवाना विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा, उनकी पत्नी, चालक व एक एमसी पर दस दिन पहले एक महिला ने दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए थे। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर पूर्व विधायक समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने मामले की जांच के लिए डीएसपी गीतिक जाखड़ के नेतृत्व में एसआईटी गठित की थी। एसआईटी ने अब अपनी जांच रिपोर्ट एसपी को सौंप दी है। इसमें महिला द्वारा लगाए गए आरोप सही नहीं पाए गए। पुलिस जांच में सामने आया कि सुरजाखेड़ा के ऊपर पहले ही पंजाब के पातड़ा थाने में मार्च 2024 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसकी जांच पंजाब पुलिस ने की थी और वहां वह दोषमुक्त पाए गए थे। पुलिस ने पूरा मामला ब्लैकमेलिंग का बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी महिला ने ही जींद महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अब पूरे मामले की जांच की तो महिला बार-बार अपने बयान बदल रही थी। वह कभी रामनिवास सुरजाखेड़ा से एमएलए हॉस्टल में मिली बता रही तो कभी उनके आवास पर। ऐसे में पुलिस ने अब रामनिवास सुरजाखेड़ा को क्लीन चिट दे दी और एफआईआर रद कर दी है। 

विपक्षियों की साजिश का जवाब जनता खुद देगी : रामनिवास 
पूर्व विधायक रामनिवास ने कहा उन्होंने पहले ही कहा था कि यह आरोप झूठे हैं और राजनीति से प्रेरित हैं। विपक्षी उनकी छवि खराब करने के लिए ऐसी साजिशें रच रहे हैं लेकिन सच की जीत होती है। पुलिस द्वारा गठित की गई एसआईटी टीम ने पूरे मामले की जांच की व उन्हें दोषमुक्त पाया है। अब विपक्षियों की साजिश का जवाब जनता खुद देगी।

 
एसआईटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर को रद कर दिया है। एसआईटी द्वारा की गई जांच में सामने आया कि उसी महिला ने जो पंजाब में शिकायत दी गई थी और जींद थाने में शिकायत दी गई थी, उसमें काफी चीजों में भिन्नता पाई गई। महिला बार-बार अपने बयान बदल रही थी। जो आरोप लगाए गए थे, वह सही नहीं पाए गए थे। इसलिए एफआईआर रद्द कर दी।
 -सुमित कुमार, पुलिस अधीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed