{"_id":"60127e60908986700948871a","slug":"murthal-and-dighal-toll-started-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा : मुरथल और डीघल टोल से किसानों को हटाया, कई जगह बातचीत जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा : मुरथल और डीघल टोल से किसानों को हटाया, कई जगह बातचीत जारी
Thu, 28 Jan 2021 02:41 PM IST
निवेदिता वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 28 Jan 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत में मुरथल टोल शुरू करवाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली हिंसा का असर किसानों के आंदोलन पर दिखने लगा है। हरियाणा में किसानों को टोल से हटाया जाने लगा है। सोनीपत में 35 दिन बाद मुरथल टोल शुरू कर दिया गया है। गुरुवार सुबह पुलिस बल की मौजूदगी के साथ मुरथल टोल को सुचारू रूप से चालू कर दिया गया है, जहां हर आने-जाने वाले वाहन से टोल वसूल कर ही आगे जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
किसानों के ट्रैक्टर और गाड़ियों से अभी कोई टैक्स नहीं वसूला जा रहा है। सोनीपत में केजीपी और केएमपी टोल बुधवार को ही खोल दिए गए थे। भारी वाहन अब भी बहुत कम संख्या में मुरथल टोल से होकर गुजर रहे हैं क्योंकि पानीपत और करनाल से भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्ट किए हुए हैं।
विज्ञापन
किसानों के ट्रैक्टर और वाहन अभी फ्री में निकाले जा रहे हैं, जिसके मद्देनजर टोल देने वाले वाहन बहुत कम संख्या में मुरथल टोल से गुजर रहे हैं। 20 से 30 फीसदी वाहन ही पैसे देकर जा रहे हैं, वहीं हाईवे पर काम के चलते जाम लग रहा है। रूट डायवर्ट करने के कारण 25 लाख रु प्रति दिन के हिसाब से भी नुकसान उठाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
वहीं रेवाड़ी- झज्जर- रोहतक नेशनल हाईवे 71 पर डीघल गांव में स्थित टोल प्लाजा को चालू कर दिया गया है। यहां पर बैठे किसान धरना छोड़ कर चले गए हैं। फिलहाल केवल टेंट लगा हुआ है। इससे पहले अहलावत खाप के प्रधान जय सिंह अहलावत की अध्यक्षता में गांव के बाबा महोजमा मंदिर में बैठक हुई। इस बैठक में धरने पर बैठे युवाओं ने धरने के लिए सहयोग मांगा तो गांव के लोगों ने इनकार कर दिया। इसके बाद युवा किसान धरना स्थल को छोड़ गए हैं। यहां पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और टोल प्लाजा को चालू कर दिया गया है।