फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   murder of gitanjail

सुपारी देकर कराई गीतांजलि की हत्या!

Tue, 23 Jul 2013 03:54 AM IST
पंचकूला/ब्यूरो
पंचकूला/ब्यूरो Updated Tue, 23 Jul 2013 03:54 AM IST
विज्ञापन
murder of gitanjail

गुड़गांव के चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट (सीजेएम) रवनीत गर्ग पर गीतांजलि के पिता ओमप्रकाश अग्रवाल ने सुपारी देकर बेटी की हत्या कराने का शक जताया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने रवनीत गर्ग के परिजनों पर गीतांजलि की दोनों बेटियों से न मिलने देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गीतांजलि की दोनों बेटियां उन्हें दी जाएं।
विज्ञापन


पंचकूला सेक्टर आठ में अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस में ओमप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि रवनीत को उसके पद से हटाकर तुरंत गिरफ्तार किया जाए। हरियाणा पुलिस की अभी तक की जांच से असंतुष्ट अग्रवाल ने कहा कि रवनीत के पूरे परिवार का नार्को टेस्ट कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर उन्होंने डीजीपी एसएन वशिष्ठ से भी मुलाकात की है। डीजीपी ने भरोसा दिया है कि मामले के हर पहलू की जांच की जाएगी।

अग्रवाल ने कहा कि उनकी दोनों दोहतियों को मिलाया जाए और उन्हें सौंपा जाए। उन्हें डर है कि बिना मां की बच्चियों के साथ कुछ गलत न हो जाए। अग्रवाल के मुताबिक वे पहले भी अपनी दोहतियों का लालन-पालन करते रहे हैं।

क्योंकि गीतांजलि को ससुराल में परेशान किया जाता था और मायके से ही दोनों बच्चियों के लिए सामान भेजते थे। अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि शादी के वक्त एक कार दी थी, लेकिन दूसरी कार के लिए परेशान किया गया।


बाद में लोन लेकर दूसरी कार भी दी, लेकिन गीतांजलि को परेशान करना बंद नहीं किया गया। गीतांजलि ने बताया था कि रवनीत तीन-तीन घंटे तक किसी से फोन पर बात करते रहते हैं। उनके कहीं और भी संबंध हैं।

रवनीत के अवैध संबंध ही गीतांजलि की हत्या के कारण बने हैं। अग्रवाल का कहना है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और डीजीपी एसएन वशिष्ठ के भरोसे के बाद सीबीआई जांच कराने की जरूरत महसूस नहीं हो रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed