{"_id":"a7765d941190fff6134e5244e5635d63","slug":"murder-in-nerela","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लूट के बाद बुजुर्ग की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लूट के बाद बुजुर्ग की हत्या
नरेला (सोनीपत)/ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2013 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होलम्बी कलां में अज्ञात बदमाशों ने घर में अकेली पाकर लूट के बाद बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
होलम्बी कलां निवासी कैलाशो अपने मकान में अकेली रहती थी। मंगलवार रात को भी वह घर पर अकेली ही सोई थी। बुधवार सुबह आसपास के लोगों को उसके मकान में सामान बिखरा दिखाई दिया। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो कमरे में कैलाशो का शव पड़ा मिला।
पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शाहबाद डेरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल में पहुंचाया। मृतका के बेटे ईश्वर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वे तीन भाई हैं ओर कामकाज के लिए बाहर रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनके मकान में दो वर्ष पहले भी चोरी हुई थी और अब भी काफी सामान चोरी हुआ है।