{"_id":"69fa2c98163f80e91c0a54f8","slug":"municipal-council-sanitation-worker-commits-suicide-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: नगर परिषद के सफाई कर्मी ने किया सुसाइड, लिव-इन पार्टनर पर उकसाने का आरोप; फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: नगर परिषद के सफाई कर्मी ने किया सुसाइड, लिव-इन पार्टनर पर उकसाने का आरोप; फंदे पर लटका मिला शव
Tue, 05 May 2026 11:15 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 05 May 2026 11:15 PM IST
सार
पुलिस चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच कर लिखाई और अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
रमन कुमार, मृतक सफाईकर्मी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर परिषद थानेसर के 30 वर्षीय सफाई कर्मी रमन कुमार ने अपने संतपुरा स्थित घर में आत्महत्या कर ली। शव घर में रस्सी से लटका मिला। मृतक की पहचान बहादुरपुरा निवासी रमन कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने रमन के लिव-इन पार्टनर सोनिया और उसके साथियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का गंभीर आरोप लगाया है।
घटना की जानकारी देते हुए रमन के मामा शिव कुमार निवासी इशाकपुर ने बताया कि रमन करीब चार साल पहले अपनी पत्नी पुष्पा और दोनों बेटियों को मायके छोड़कर सोनिया के साथ संतपुरा में रह रहा था। परिजनों ने उसके लिव-इन पार्टनर और संबंधित अन्य लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। शिव कुमार ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में ससुराल पक्ष पर आरोप लगाए गए हैं।
हालांकि परिवार का कहना है कि नोट पर रमन के हस्ताक्षर नहीं हैं और लिखाई भी उसकी नहीं है। शिव कुमार के अनुसार रमन के मकान पर लिव-इन पार्टनर और उसके साथ काम करने वाले एक व्यक्ति की नजर थी। आरोप है कि उन्होंने रमन पर मकान 30 लाख रुपये में बेचने के लिए दबाव बनाया। कागजात भी तैयार करवा लिए गए थे। खरीदार को कागजातों में अनियमितता का संदेह होने पर उसने सौदा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद रमन को नौकरी में हाजरी सहित अन्य मुद्दों पर परेशान किया जाने लगा।
विज्ञापन
सुभाष मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच कर लिखाई और अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।