फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Monsoon will becoming active again in Haryana

फिर लौटेगा मानसून: हरियाणा में 20 से 23 अगस्त तक बारिश के आसार, 19 की रात को बदल जाएगा मौसम

Wed, 18 Aug 2021 11:36 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 18 Aug 2021 11:36 AM IST
सार

20 से 23 अगस्त तक बीच-बीच में राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान उत्तरी व दक्षिण पूर्व हरियाणा के कुछ एक जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है। 

विज्ञापन
Monsoon will becoming active again in Haryana
बरसात - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा में मौसम फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून दोबारा एक्टिव हो रहा है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से मानसून टर्फ दक्षिण की और नीचे की तरफ आने की संभावना है। 

विज्ञापन


हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि इससे प्रदेश में 19 अगस्त देर रात से मौसम में बदलाव आएगा। इसके बाद 20 से 23 अगस्त तक बीच-बीच में राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान उत्तरी व दक्षिण पूर्व हरियाणा के कुछ एक जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है। 
विज्ञापन



इससे पहले मानसून की टर्फ रेखा का पश्चिमी छोर 10 अगस्त से हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ गया था। इस कारण प्रदेश में मानसूनी हवाएं कमजोर होने से मानसून ब्रेक की स्थिति बन गई। इससे प्रदेश में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व खुश्क बना हुआ है। मंगलवार को भी प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हिसार का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री और रात्रि तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब फिर से मानसून की सक्रियता बढ़ने के कारण तीन दिन बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में मानसून की बारिश में 37 फीसदी की कमी, 20 से राहत की उम्मीद

चंडीगढ़ में मानसून की बारिश में करीब 37 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। अगले 30 दिनों में मानसून का सीजन खत्म होने की उम्मीद है। पिछले कुछ दिनों से बारिश की गतिविधियां बंद हैं, लेकिन अब कुछ संभावना बन रही है। 20 अगस्त से मानसून सक्रिय हो रहा है। इससे चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब के कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं। 

बारिश से न सिर्फ शुष्क मौसम से छुटकारा मिलेगा बल्कि तीन दिन से बढ़े तापमान से भी राहत मिलने की उम्मीद है। पिछले कुछ दिनों से दिन व रात के तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून सीजन में अब तक 37 फीसदी बारिश की कमी दर्ज की गई है। चंडीगढ़ में अब तक 381.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि अब तक करीब 604 एमएम बारिश हो जानी चाहिए थी। मौसम विभाग ने अगस्त के आखिरी दस दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई थी। इससे बारिश की कमी पूरी होने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि 20 से शुरू होने वाली बारिश की गतिविधियां कम से कम तीन से चार दिन चलेंगी। हालांकि इन दिनों मूसलाधार बारिश तो नहीं होगी, लेकिन इतनी बारिश होगी कि मौसम सुहाना हो जाएगा। तापमान में करीब से तीन से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून ट्रफ अब हिमाचल से नीचे उतरकर हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व दिल्ली के करीब आ जाएगी। इससे मानसून सक्रियता बढ़ जाएगी।

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 36 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने की संभावना है। बुधवार को हल्के बादल छाए रहेंगे, जबकि गुरुवार को बादल छा सकते हैं। शुक्रवार को बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान हवा में नमी भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed