{"_id":"315a99646ba0509f58958d89a94be144","slug":"mobile-thieves-grabbed-the-young-man-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चुराने वाले युवक को पकड़कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल चुराने वाले युवक को पकड़कर पीटा
रतिया/फतेहाबाद/ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2013 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला फतेहाबाद के रतिया स्थित भगत सिंह चौक वाली गली स्थित दुकान से मोबाइल चोरी करते मध्यप्रदेश के सोतर निवासी सुरजीत सिंह को दुकानदार ने रंगेहाथाें काबू कर लिया।
इसके बाद आसपास के लोगाें ने युवक की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
भगत सिंह चौक वाली गली में ओम टाइम्स सेंटर के नाम से ओमप्रकाश मोबाइल की दुकान है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में दुकानदार ओमप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार सुबह सुरजीत सिंह दुकान पर मोबाइल लेने के बहाने आया।
उसे काफी मॉडल्स दिखाने के बाद भी पंसद नहीं आया और वह वापस जाने लगा। इस पर उसे शक हो गया और उसने काउंटर पर रखे मोबाइलाें की जांच की तो एक मोबाइल कम पाया।
विज्ञापन
इस पर उसने शोर मचाते आसपास के दुकानदारों को बुला लिया। पड़ोसी दुकानदारों ने सुरजीत सिंह को पकड़ लिया। उससे मौके पर ही मोबाइल बरामद होने पर दुकानदार भड़क गए और उसकी धुनाई कर दी।
दुकानदाराें ने पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नशीली गोलियां भी बरामद की हैं।