महेंद्रगढ़: परिजन जिसे दो दिन से ढूंढ रहे थे, वह युवती अनाज मंडी के कुएं में गिरी मिली, बीएससी तक कर चुकी है पढ़ाई
महेंद्रगढ़ में बीएससी तक पढ़ाई कर चुकी एक युवती कुएं में गिरी मिली है। हैरानी की बात तो यह है कि परिजन उसे दो दिन से ढूंढ रहे थे। वह युवती अनाज मंडी के कुएं में गिरी मिली। अभी पुलिस जांच में जुटी है और युवती के बयान नहीं हो पाए हैं। परिजन युवती को जयपुर लेकर गए हैं। युवती का इलाज भी करवाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महेंद्रगढ़ में पिछले दो दिन से घर से गायब एक 23 वर्षीय युवती अनाज मंडी स्थित कुएं में गिरी मिली। उसकी आवाज सुनकर वहां पर लोग एकत्रित हो गए। बाद में पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं फायर बिग्रेड के कर्मचारियों की मौजूदगी में युवती को कुएं से जीवित बाहर निकाला गया। युवती को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। अभी युवती के पुलिस के समक्ष बयान नहीं हुए हैं और न ही उसके गिरने के कारणों का पता चल पाया है। युवती बीएससी तक पढ़ाई कर चुकी है।
ये भी पढ़ें-हरियाणा: आईएएस अशोक खेमका का 54वां तबादला, सरकार ने नहीं दिए महत्वपूर्ण विभाग, अब विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग में भेजा
रेहड़ी चालक को सुनाई दी थी आवाज
मिली जानकारी के अनुसार एक रेहड़ी चालक अनाज मंडी से गुजर रहा था। उसे कुएं से आवाज सुनाई दी। इसके बाद उसने झांककर देखा तो कुएं के अंदर युवती पड़ी हुई थी। उसने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पूर्व पार्षद सुरेंद्र बंटी ने कुएं में पड़ी लड़की से माता-पिता का नाम पूछा। बाद में उसके पिता को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग, पुलिस एवं फायर बिग्रेड को भी सूचित किया गया। वहां मौजूद जितेंद्र नामक युवक ने अपनी जान की परवाह किए बिना कुएं में उतरने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें-बहादुरगढ़ हादसा: धार्मिक यात्रा से लौट रहे फिरोजाबाद के परिवार के लिए काल बने ट्रक, आठ लोगों की ले ली जान, दो बेटियां ही बच सकीं
परिजन लेकर गए हैं जयपुर
जितेंद्र को एक बड़े टब को रस्सी से बांधकर कुएं से नीचे उतारा गया और उस युवती को उसमें बैठाकर बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल भर्ती करवाया, जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे जयपुर लेकर गए हैं। अभी पुलिस के समक्ष युवती के बयान नहीं हो पाए हैं।